फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   8 lacs recovered in electricity camp

विद्युत कैंप में साढ़े आठ लाख की वसूली

Tue, 29 Dec 2015 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर Updated Tue, 29 Dec 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण एवं बकाया बिल वसूली के लिए सोमवार को विद्युत विभाग ने बखिरा व धनघटा में कैंप आयोजित किया। इस कैंप में साढ़े आठ लाख रुपये बिल के  बकाया की वसूली की गई। इस दौरान उपभोक्ता अपने बिलों को ठीक कराने के लिए परेशान दिखे।
विज्ञापन


30 उपभोक्ताओं के मीटर बदले गए। बखिरा, अमरडोभा, लेडुवा-महुवा में 45 लोगों के कनेक्शन अधिक बकाया होने से काटा गया। बखिरा प्रतिनिधि के अनुसार बखिरा के कैंप में छह लाख की वसूली की गई।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी परवेज ने बताया कि उपभोक्ताओं  को बिजली के अधिक घंटे उपलब्ध कराने के लिए शासन द्वारा यह पूरी कवायद की जा रही है। उपभोक्ता यदि बकाया राजस्व जमा करने व बिजली चोरी को रोकने में ईमानदारी से सहयोग करें तो शासनादेश के अनुसार बखिरा क्षेत्र को 20 घंटे की बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। कहा कि उपभाक्ताओं को बिजली के बिल में किसी भी प्रकार की शिकायत हो तो तत्काल विभागीय कर्मियों से मिलकर समाधान करा लें। विभाग उपभोक्ताओं की सेवा के लिए सदैव तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि कैंप के दौरान 45 बकाएदारों का कनेक्शन काटा गया। इसके साथ ही खराब मीटर  की शिकायत पर 30 लोगों के मीटर भी बदले गए। कैम्प में मौजूद अन्य कर्मचारियों में सहायक अभियंता परवेज अख्तर,डीडी शर्मा, अवर अभियंता डीएन मिश्रा, वीरेंद्र शुक्ला,अशोक विश्वकर्मा, बड़े बाबू रामानंद यादव, चंद्रिका यादव, प्रभुनाथ गुप्ता, मो गुफरान, अनिल श्रीवास्तव, विजय कुमार, बागेश्वरी सिंह रहे।

धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार तहसील क्षेत्र के नाथनगर और धनघटा चौराहे पर विजली विभाग द्वारा लगाये गये कैंप में दो लाख पचास हजार रुपये की वसूली की गई। तथा दर्जनों विद्युत उपभोक्ताओं के त्रुटिपूर्ण बिल को ठीक किया गया। विद्युत उपकेंद्र मुखलिसपुर के अवर अभियंता एसडी प्रताप ने बताया कि नाथनगर सीएचसी के बगल में बकाया विद्युत विल वसूली के लिए कैंप का आयोजन किया गया था। जहां दर्जन भर से ज्यादा लोगों के त्रुटिपूर्ण बिल को ठीक किया गया। कैम्प में बीएन उपाध्याय, रमाकांत मौर्य, शंभू, सुभाष, रामसेवक, प्रहलाद व बिजली कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed