फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   75 beneficiaries got land lease certificate

75 लाभार्थियों को मिला जमीन के पट्टे का प्रमाणपत्र

Thu, 11 Aug 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
75 beneficiaries got land lease certificate
लाभार्थियों को पट्टा का प्रमाणपत्र वितरित करतीं डीएम।संवाद - फोटो : KHALILABAD
75 लाभार्थियों को मिला जमीन के पट्टे का प्रमाणपत्र
विज्ञापन

संतकबीरनगर। डीएम दिव्या मित्तल एवं एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को खलीलाबाद तहसील के सभागार में 75 लाभार्थियों को जमीन के आवंटन का प्रमाणपत्र सौंपा। जमीन के आवंटन का प्रमाणपत्र पाकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। डीएम व एसडीएम ने सभी से अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।
खलीलाबाद तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों के रहने वाले 75 पात्रों को जमीन का आवंटन हुआ था। आवासीय, मत्स्य पालन व कृषि आवंटन पट्टा किया था। लाभार्थियों में 40 महिलाएं व 35 पुरुष और दो दिव्यांग शामिल हैं। उत्तरावल की रहने वाली सोनमती पत्नी सुग्रीव, भैंसठ निवासी श्याम लाल, मरवटिया निवासी प्रेमचंद्र, मीरगंज निवासी बिजली को आवासीय पट्टा का प्रमाणपत्र दिया गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही 10 वर्षीय मत्स्य पालन के लिए आवंटन कथक पुरवा निवासी सावित्री देवी पत्नी उदय राज, सेमरियावां निवासी मुधुना देवी पत्नी शिवप्रसाद को प्रमाणपत्र दिया गया। कृषि आवंटन में अतवारी पत्नी बनारसी निवासी उमरी कला को पट्टा के प्रमाणपत्र दिया गया। डीएम ने लाभार्थियों को स्वतंत्रता के आदर्शों का पालन करने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम मनोज कुमार सिंह ने सभी से घरों, दुकानों एवं प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराने की अपील की। इस दौरान विजय कुमार गुप्ता, राजेश चौधरी, बुद्धिराम चौधरी, अर्जुन पाठक, यदुनाथ त्रिपाठी, राम प्रताप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed