फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   अपराजिता अभियान के तहत आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम

अपराजिता अभियान के तहत आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम

Wed, 16 Jan 2019 12:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
अपराजिता अभियान के तहत आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम
फोटो है---- लोगो लगाएं
विज्ञापन

नारी कमजोर नहीं, उसमें सृजन की क्षमता
- जवाहर नवोदय विद्यालय गौर जगदीश में अमर उजाला फाउंडेशन के अभियान अपराजिता के तहत आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। नारी कमजोर नहीं, उसमें सृजन की क्षमता होती है। जिस समाज में नारी को कम आंका जाता है, वहां विकास नहीं होता। वह देश व समाज तरक्की नहीं कर सकता।
ये बातें सेवानिवृत शिक्षक रामभरोस पांडेय ने मंगलवार को जवाहर नवोदय विद्यालय गौर जगदीश में अमर उजाला फाउंडेशन के अभियान अपराजिता के तहत आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में कहीं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पांडेय ने बेटियों की शिक्षा पर जोर दिया। कहा कि शिक्षित होकर बेटियां हर मंजिल हासिल कर सकती हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉक्टर एसपी त्रिपाठी ने अमर उजाला की मुहिम की सराहना की। कहा कि नारी सशक्तिकरण का प्रयास तभी सफल होगा, जब बेटियां निर्णय लेने और अपने विचार व्यक्त करने में सक्षम होंगी। विद्यालय के संगीत शिक्षक व राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार पा चुके निराला मलिक ने गजल व भोजपुरी गीत से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। संचालन धर्मेंद्र कुमार व केएन सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
बेटियों ने किया नाटक का मंचन
- नवोदय विद्यालय की बेटियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर आयोजन को यादगार बना दिया। अंशिका, श्वेता, प्रिया, पायल, साक्षी व आराध्या ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत से सबका मन मोह लिया। श्रेया, दीपा, रिया और शिल्पा ने लोक नृत्य की सबने सराहना की। कौशिकी, रुचि, ऐमन, प्रीती, आकांक्षा व नेहा ने नृत्य से समा बांध दिया। इसके बाद बेटियों ने ‘बेटी पढ़ाओ’ विषय पर नाटक का मंचन किया।
----
जिलाजीत ने दिया आत्मरक्षा प्रशिक्षण
- राष्ट्रीय स्तर के जूडो-कराटे खिलाड़ी जिलाजीत त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर बताए। कहा कि बच्चे आत्मरक्षा के तरीकों का घर में नियमित अभ्यास करें। इससे उनमें मुसीबत का सामना करने का हौसला आएगा।

----
ये रहे मौजूद
- कार्यक्रम में डीपी सिंह, राकेश चतुर्वेदी, आरके मिश्रा, डीके सिंह, वीके मिश्रा, एचआर यादव, एसपी यादव, केएन सिंह, बीके रस्तोगी, केएम तिवारी, केके सिंह, डीके यादव, नयन गोस्वामी, उदयनाथ यादव, निराला मलिक, उमारानी पांडेय, अमरजीत सिंह, आरसी जायसवाल, सुनील कुमार, सुभावती सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed