फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   आशा संगिनी का चयन होगा

आशा संगिनी का चयन होगा

Fri, 14 Dec 2018 12:02 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
आशा संगिनी का चयन होगा
जिले में 27 आशा संगिनियों का होगा चयन
विज्ञापन

महानिदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने पत्र भेज प्रक्रिया पूरी करने के दिए निर्देश
18 से 22 आशाओं पर एक होगी एक संगिनी
वीरेंद्र यादव
संतकबीरनगर। जिले में आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग के लिए 27 नई आशा संगिनियों का चयन किया जाएगा। इस बाबत महानिदेशक परिवार कल्याण का पत्र आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीएचसी-पीएचसी के अधीक्षकों को पत्र भेजकर कलस्टर बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
जनपद में आशा कार्यकर्ताओं की संख्या के आधार पर वर्ष-2012 में आशा संगिनी के लिए चयन प्रक्रिया शुरू कराई गई थी। इस दौरान जिले में 60 आशा संगिनियों का चयन किया गया था। अब आशाओं की संख्या में बढ़ोत्तरी हो चुकी है, जिसे देखते हुए शासन ने 27 नई आशा संगिनी के चयन का निर्णय लिया है। इसके तहत प्रत्येक 18 से 22 आशा पर एक संगिनी का चयन करने के निर्देश दिए गए हैं। नवीन आशा संगिनियों के चयन के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी की ओर से चयन समिति का गठन किया जाएगा। इसमें अपर मुख्य चिकित्साधिकारी आरसीएच, जिला कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर, संबंधित ब्लॉक अधीक्षक, संबंधित ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर तथा जनपदीय आशा मेटोरिंग ग्रुप के नामित सदस्य शामिल होंगे। आशा संगिनी चयन के लिए न्यूनतम तीन वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है। आशा अपने कलस्टर की रहने वाली होनी चाहिए। माडयूल छह-सात प्रशिक्षण के दूसरे चरण तक का प्रशिक्षण प्राप्त किया हो। चयन के लिए आशा के कार्य का आकलन वित्तीय वर्ष 2017-18 की उपलब्धियों को आधार माना जाएगा। अंकों के निर्धारण के लिए जो व्यवस्था दी गई है, उसमें हाईस्कूल तक एक अंक, इंटरमीडियट तक दो अंक व स्नातक एवं स्नातकोत्तर तक तीन अंक दिए जाएंगे। कार्य उपलब्धियों में 10 से 14 प्रसव पर एक अंक, 15 या अधिक पर दो अंक, तीन से पांच नसबंदी पर एक अंक, पांच से अधिक पर दो अंक दिए जाएंगे। 70 से 75 प्रतिशत प्रतिरक्षण पर एक अंक तथा 100 प्रतिशत पर दो अंक दिया जाएगा। वीएचआईआर रजिस्टर का रखरखाव पर दो अंक, साइकिल कौशल पर दो अंक, राष्ट्रीय कार्यक्रम में योगदान पर एक अंक व एचबीएनसी कार्यक्रम के अंतर्गत अपने कार्यक्षेत्र में पूर्ण पूरे प्रपत्र 50 प्रतिशत से अधिक होने पर एक अंक दिए जाएंगे। पांच अंक साक्षात्कार पर रखे गए हैं।
विज्ञापन

अपर सीएमओ डॉ. जीएम शुक्ला ने बताया कि महानिदेशक का पत्र मिलने के बाद कलस्टर बनाने के लिए सीएचसी-पीएचसी के अधीक्षकों को पत्र भेजा गया है। उन्होंने बताया कि कुल 27 नवीन आशा संगिनी का चयन किया जाएगा, जबकि पूर्व में चयनित दो आशा संगिनी के कार्यभार छोड़ देने से रिक्त दो पदों पर भी चयन होगा। जल्द ही चयन की प्रकिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed