{"_id":"5c12a5cd42c7925d1e4d83c6","slug":"71544725965-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने जाम लगाया
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने खलीलाबाद-धनघटा मार्ग पर जाम लगाया
फोटो
मुखलिसपुर पंप कैनाल से नहर में पानी न छोड़े जाने से थे नाराज
पुलिस के समझाने के बाद माने किसान, करीब 45 मिनट तक मार्ग रहा जाम
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर में बृहस्पतिवार को नाराज किसानों ने धनघटा-खलीलाबाद मार्ग जाम कर दिया। इससे करीब 45 मिनट तक आवागमन बाधित रहा। किसानों का आरोप था कि नहर में पानी न छोड़ने से खेती का कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मुखलिसपुर पंप कैनाल से नहर में पानी छोड़े जाने की मांग की। महुली पुलिस ने किसानों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।
तिघरा, चिकनी, गायघाट, अम्मादेई, अमेदवा, जमिरा आदि कई गांव के किसान धनघटा-खलीलाबाद मार्ग को 10:30 बजे जाम कर दिया। किसान लल्लन सिंह, पूर्णमासी, विवेक, सोमई, रामनाथ, सोनू, धर्मराज, रघुनाथ आदि का आरोप था कि मुखलिसपुर स्थित चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल में पानी न छोड़े जाने के कारण खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। ऐसे में पंप कैनाल से पानी छोड़ा जाना बेहद जरूरी है। करीब 45 मिनट तक धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर आवागमन बंद रहा। कुछ संभ्रात लोगों व पुलिस के समझाने-बुझाने पर किसान माने और जाम समाप्त हुआ। इस दौरान मौके पर एसओ करुणाकर पांडेय, एसआई राजेंद्र सिंह, अनिरूद्ध सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।