फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   घाघरा की बाढ़--

घाघरा की बाढ़--

Wed, 22 Aug 2018 10:44 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
घाघरा की बाढ़--
घाघरा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव से मुश्किल में बाढ़पीड़ित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। घाघरा नदी के जलस्तर में करीब एक पखवारे से बढ़ऩे-घटने का सिलसिला जारी है। दो दिन नदी का पानी कम हो रहा है तो तीसरे दिन बढ़ जा रहा है। इसके चलते बाढ़पीड़ितों की मुश्किलें बरकरार हैं।

घाघरा नदी तुर्कवलिया नायक में शनिवार को 79.34 मीटर पर बह रही थी। रविवार की शाम को इसमें मामूली कमी आई और जलस्तर 79.32 मीटर पर आ गया। परंतु सोमवार की शाम इसमें वृद्धि हुई और नदी खतरे के निशान से चार सेंटीमीटर ऊपर 79.39 पर पहुंच गई। जलस्तर बढ़ने से गायघाट के अलावा आसपास के अन्य गांवों में भी पानी भरने लगा। नदी के रुख को देखते हुए लोग रिंग बांध और एमबीडी बांध पर शरण लेने को मजबूर हो गए। मंगलवार को नदी के जलस्तर में फिर दो सेंटीमीटर की कमी आई लेकिन बुधवार की सुबह फिर जलस्तर 79.39 मीटर पर पहुंच गया। शाम चार बजे जलस्तर में एक सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई। जलस्तर में इस मामूली उतार-चढ़ाव के चलते बाढ़ पीड़ितों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। बाढ़ से घिरे आठ गांवों के लोग अभी भी त्रासदी झेलने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed