फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   prayer for rain

बारिश के लिए दुआएं मांगी

Fri, 13 Jul 2018 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 13 Jul 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
prayer for rain
दुअा करते लाेग। - फोटो : अमर उजाला
बाघनगर। सेमरियावां ब्लॉक के किसान प्रकृति की दोहरी मार झेल रहे हैं। तमाम किसानों की गेहूं की फसल आग में जल गई तो अब बारिश न होने से धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। प्रकृति की मार से किसान परेशान बेहाल हैं।
विज्ञापन

 

शुक्रवार को सेमरियावां ब्लॉक के कई जामा मस्जिदों में जुमा की नमाज के बाद बारिश कि लिए विशेष दुआएं की गईं। पिछले 15 दिन से बारिश न होने से क्षेत्र में सूखे की स्थित उत्पन्न हो गई है। किसान बारिश के इंतजार में धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन

 

जिन किसानों ने पंपिंग सेट से जैसे-तैसे धान की रोपाई कर दी है, उन्हें फसल सूखने की चिंता सता रही है। सूखे की आशंका से किसानों में हाहाकार मचा हुआ है। वैसे यह स्थिति समूचे जिले में है, लेकिन सेमरियावां ब्लॉक में स्थित बेहद खराब हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अप्रैल मेें आग लगने से तमाम किसानों की गेहूं की खड़ी फसल राख हो गई थी। अब धान की फसल की चिंता सताने लगी है। ब्लॉक क्षेत्र के पुरैना मंसूर, पिड़वां, कानपारा, करही, दानोकुइयां, करमाखान, देवरिया नासिर, कडजा, बाघनगर, सेहुड़ा, भाटपारा, बुढ़ाननगर, उंचहराकला, सिसईमाफी, पैड़ी, सेमरियावां, दुधारा, तिनहरीमाफी आदि गांव में धान की फसल को लेकर किसान बेहाल हैं।

 

क्षेत्र के करही, बाघनगर, दानोकुइयां, सेमरियावां, सेहुड़ा, सिसईमाफी, दुधारा, देवरियानासिर, पैड़ी समेत आदि जामा मस्जिदों में जुमा की नमाज के बाद बारिश के लिए हाथ फैलाकर खुदा से दुआएं मांगी गई।

इस दौरान अफसरूद्दीन, तनवीर चौधरी, मौलाना फुजैल नदवी, फिरोज नदवी, अफजाल प्रधान, मुनीर प्रधान, अबूबकर चौधरी, हपीऊजुर्रहमान, अंजारूलहक, जमील अंसारी, अबूजर चौधरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed