फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   अल्पसंख्यक बहुल गांवों के स्कूलों में लगेगा बाल मेला

अल्पसंख्यक बहुल गांवों के स्कूलों में लगेगा बाल मेला

Sun, 06 May 2018 11:37 PM IST
Updated Sun, 06 May 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
अल्पसंख्यक बहुल गांवों के स्कूलों में लगेगा बाल मेला
school-demo

विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद के अल्पसंख्यक बाहुल्य गांवों में स्थित परिषदीय स्कूल और मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों का ब्लॉक संसाधन केंद्र पर संयुक्त बाल मेला लगेगा। जिसमे दोनों विद्यालयों के बच्चों के जरिए स्टाल लगाए जाएंगे। बाल मेला में बच्चों के अभिभावकों को शिक्षा से जुड़ी योजनाओं को बताया जाएगा। इसके लिए जनपद के सांथा और सेमरियावां ब्लॉक के पांच-पांच गांवों का चयन किया गया है।

अल्पसंख्यक आबादी में रहने वाले छह से 14 वर्ष तक के समस्त बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने की पहल सरकार ने की है, जिसके लिए अल्पसंख्यक आबादी के गांवों में स्थापित परिषदीय स्कूलों और मदरसों के बच्चों और उनके अभिभावकों का संयुक्त बाल मेला ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आयोजित किए जाने पर बल दिया गया हैैैै। बाल मेला के जरिए दोनों विद्यालयों के बच्चों के जरिए लगाए गए स्टाल में यह जानकारी दी जाएगी कि उनके विद्यालय पर कौन कौन सी पुस्तकें पढ़ाई जाती है। इसके साथ ही अभिभावकों को शिक्षा विभाग से मिलने वाली योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। जिसमे छात्रों को मिलने वाले मिड डे मील, जूता मोजा वितरण, यूनिफार्म, पुस्तक, फल, दूध, स्वेटर आदि की सुविधा की जानकारी मिलेगी। मदरसों के छात्रों को भी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उन्हें यह बताया जाएगा कि आज के परिवेश में शिक्षा का ज्ञान बेहद जरूरी है। बच्चों को स्कूल जरूर भेजे। अल्पसंख्यक बाहुल्य आबादी में जनपद के सांथा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय लोहरसन, प्राथमिक विद्यालय पोखर भिटवा, प्राथमिक विद्यालय पसाई, प्राथमिक विद्यालय फुलवरिया और उच्च प्राथमिक विद्यालय उड़सार का चयन हुआ है जबकि सेमरियावां ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बुढ़ानगर, प्राथमिक विद्यालय भंगुरा, प्राथमिक विद्यालय दरियाबाद, प्राथमिक विद्यालय बजहरा, और प्राथमिक विद्यालय सिसईमाफी शामिल है। बाल मेला में बच्चों के माता पिता का संयुक्त सम्मेलन व उनके अनुभवों को भी साझा किया जाएगा। यह बाल मेला 10 मई को दोनों ब्लॉकों के बीआरसी पर आयोजित होना है। दोनों ब्लॉकों को 20 हजार प्रति मेला की दर से धनराशि भी भेजी जा चुकी है। दोनों ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर मेला के सफल आयोजन का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed