{"_id":"59f75e844f1c1b6e548b9c35","slug":"71509383812-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी ब्लैक बोर्ड के भरोसे हुई परीक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी ब्लैक बोर्ड के भरोसे हुई परीक्षा
sant kabir nagar
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
बेलहर कला क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल में ब्लैक बोर्ड पर लिखे प्रश्न।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूलों में शनिवार से शुरू हुई अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं में अव्यवस्था कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को विद्यालयों में प्रश्नपत्र तो पहुंचे पर कक्षावार व विषयवार एक-एक। ऐेसे ब्लैकबोर्ड पर लिखकर ही परीक्षा करानी पड़ी। शासन के निर्देश पर परिषदीय स्कूलों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शनिवार से शुरू हुई है। इसके लिए विषय वार प्रश्न पत्र छप कर पहले ही विद्यालयों पर पहुुंच जाने चाहिए थे, पर किसी भी विद्यालय पर प्रश्न पत्र नहीं पहुंचा। ऐसे में किसी तरह से बिना प्रश्न पत्र के शनिवार को परीक्षा हुई। कमोवेश यही हाल सोमवार को भी रहा। कक्षा पांच, छह, सात और आठ की हिंदी की परीक्षा थी। ऐसे में विद्यालयों पर खानापूर्ति के नाम पर मात्र एक-एक प्रश्न पत्र भेजा गया। बेलहर क्षेत्र में किसी भी विद्यालय पर पूरे प्रश्न पत्र नहीं पहुंचे थे। ऐसे में बेलहर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेहुआनाथ, कन्या प्राथमिक विद्यालय बेलहर कलां, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मंझरिया पाठन, प्राथमिक विधालय मंझरिया पाठन, प्राथमिक विद्यालय जंगल बेलहर, प्राथमिक विद्यालय बेलहर कलां ,प्राथमिक विद्यालय कुल्हडिया आदि पर आधे अधूरे प्रश्न पत्र के साथ छात्रों ने परीक्षा दी। बीएसए माया सिंह ने बताया कि सभी विद्यालयों पर समय प्रश्न पत्र भेज दिए गए थे। कुछ जगहों पर कम प्रश्न पत्र पहुंचे होंगे, लेकिन परीक्षा सभी विद्यालयों पर कराई गई है।
विज्ञापन