फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   7 donated blood

Sant Kabir Nagar News: सात ने किया रक्तदान तो 60 लोगों ने कराई स्वास्थ्य की जांच

Thu, 25 Jan 2024 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 25 Jan 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
7 donated blood
बीपी खलीलाबाद पट्रोल पंप पर आयोजित रक्तदान शिविर में मरीजो रक्तदान करती निकिता रूंगटा।संवाद
अमर उजाला और बीपी पेट्रोलपंप के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ शिविर
विज्ञापन

फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीनगर। अमर उजाला और बीपी पेट्रोल पंप मनियरा के संयुक्त तत्वावधान में अपराजिता अभियान के तहत मनियरा के बीपी पेट्रोल पंप पर रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। इसमें सात लोग रक्तदान कर महादानी बने। इसके साथ ही शिविर में 60 लोगाें ने स्वास्थ्य की जांच कराई।
शिविर सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। इसका उद्घाटन भारत पेट्रोलियम के विक्रय अधिकारी अश्विनी यादव ने फीता काटकर किया। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक से आए वाहन में लोगों ने रक्तदान किया। कुल सात लोग रक्तदान किए। सभी रक्तदानियों को प्रमाणपत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया। इसके बाद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

इसमें सीएचसी खलीलाबाद के चिकित्सक डॉ. सुखदेव ने मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। डॉ. सुखदेव ने बताया कि ज्यादातर मरीजों में हाई ब्लडप्रेशर, एनीमिया, पायरिया व पेटजनित बीमारियों की समस्या रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें खुद की देखभाल करने और बीमारियों से बचाव के बारे में जानकारी दी। जांच के बाद सभी को जरूरी दवाएं निशुल्क दी गईं। शिविर में 60 लोग लाभान्वित हुए। शिविर में शुगर जांच, आंख की जांच के अलावा बीपी आदि की जांच की गई।
विक्रय अधिकारी अश्विनी यादव ने कहा कि इस तरह के आयोजन से लोगों को अपने घर के नजदीक ही स्वास्थ्य सेवा मिल जाती है। इसके साथ ही जो लोग अस्पताल नहीं जा पाते हैं, वे लोग शिविर में लाभ उठा लेते हैं।
इस दौरान अमरनाथ रूंगटा, कैलाश रूंगटा, वरिष्ठ फ्लीट अधिकारी मुश्ताक अली, डॉ. एपी मिश्र, रंजना, अखिलेश कुमार, सुनीता, गरीबुल्लाह, अभय, धर्मेद्र, अजय, यशोदा आदि मौजूद रहे।

इन लोगाें ने किया रक्तदान
दिलीप त्रिपाठी, महेंद्र कुमार, सतेंद्र कुमार, अवरेंद्र सिंह यादव, निकिता रूंगटा, देवानंद शर्मा, जय किशन शामिल रहे।

पहली बार रक्तदान किया। डर लग रहा था। लेकिन, लोगोें ने बताया कि रक्तदान से कोई नुकसान नहीं होता है। साल में दो बार रक्तदान करना चाहिए। आज वह खुश हैं कि उनका खून किसी के काम आएगा। रक्तदान करने के बाद कोई कमजोरी नहीं आई।
- देवानंद शर्मा

रक्तदान करते रहते हैं। सूचना मिली कि रक्तदान शिविर लगा है तो रक्तदान करने चले आए। एक यूनिट रक्त से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। ऐसे में सभी को रक्तदान करना चाहिए।
-अवरेंद्र सिंह यादव

शरीर में कमजोरी आ रही थी। दिखाया तो चिकित्सक ने ब्लड जांच के लिए लिखा है। दवाएं भी दी हैं। खान-पान बेहतर करने के लिए कहा है। व्यायाम आदि के बारे में बताया है। इसके साथ ही समय-समय पर चेकअप आदि कराने की सलाह दी है।

- यशोदानंद

ठंड की वजह से हल्का-हल्का बुखार था। चिकित्सक को दिखाया तो उन्होंने दवा दी है। वह यहीं बगल में काम कर रहे थे। शिविर की जानकारी हुई तो चले आए। इसका लाभ मिला। चार दिन की दवा भी मिली है।
- अमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed