फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   7 degree temperature count

सात डिग्री रहा न्यूनतम तापमान, ठंड से कांपे लोग

Tue, 18 Jan 2022 10:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
7 degree temperature count
ठंड से बचने के प्ए अंसार टोले के पास अलाव सेकते लोग।संवाद - फोटो : KHALILABAD
सात डिग्री रहा न्यूनतम तापमान, ठंड से कांपे लोग
विज्ञापन

- सुबह छाया रहा घना कोहरा, वाहनों की रफ्तार हुई धीमी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मंगलवार की सुबह काफी ठंड रही। घना कोहरा छाया रहा। जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। लोग वाहनों की लाइट जलाकर चल रहे थे। सूर्य के दर्शन नहीं होने से गलन और बढ़ गई। पूरे दिन लोग अलाव सेंकते नजर आए। जिले में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पिछले तीन दिनों से ठंड में इजाफा हुआ है। मंगलवार को तेज हवा के साथ ही गलन बढ़ गई। पूरे दिन आसमान में कोहरा छाया रहा। करीब तीन बजे हल्की धूप निकली लेकिन बादल होने की वजह से कोई राहत नहीं मिली। कोहरे और हवा के चलते लोगों को ठंड का एहसास हुुआ। अधिकतर लोगों घरों से बाहर नहीं निकले। सड़कों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा कम लोग ही दिखे।
विज्ञापन

वहीं कोहरे की वजह से रोडवेज बसों सहित अन्य वाहनों की गति भी धीमी रही। लोग ठंड से निजात पाने के लिए आग का सहारा लेते रहे।
ऊनी कपड़े के दुकानदार खुश
एक तरफ जहां लोग ठंड से परेशान नजर आए, वहीं ऊनी वस्त्रों की बिक्री करने वाले दुकानदार ठंड बढ़ने से काफी खुश हैं। उन्हें अपनी दुकानदारी अच्छी होने की संभावना दिख रही है। दुकानदार मुकेश कुमार, महेश कुमार आदि ने कहा कि ठंड बढ़ने से ऊनी कपड़ों की मांग बढ़ी है। इससे लग रहा है कि पूंजी अब नहीं फंसेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed