फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   लोकसभा चुन1ाव--बसपा ने घोषित किया टिकट

बसपा से पूर्व सांसद कुशल तिवारी बने उम्मीदवार

Sun, 14 Apr 2019 11:16 PM IST
Santkabirnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 14 Apr 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुन1ाव--बसपा ने घोषित किया टिकट
सपा-बसपा गठबंधन में बसपा के खाते में है संतकबीरनगर लोकसभा सीट - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। सपा-बसपा गठबंधन की तरफ से संतकबीरनगर लोकसभा सीट के लिए पूर्व सांसद व बसपा के लोकसभा क्षेत्र प्रभारी भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी उम्मीदवार होंगे। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव मेवालाल गौतम की तरफ से पार्टी उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के बड़हलगंज क्षेत्र के टाड़ा गांव निवासी पूर्व मंत्री पंडित हरिशंकर तिवारी के पुत्र भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी ने बसपा के टिकट पर वर्ष 2007 के उप चुनाव में संतकबीरनगर लोकसभा सीट से जीत हासिल किया था। वर्ष 2009 के आम चुनाव में भी उन्होंने बसपा के टिकट पर ही यहां से जीत मिली थी। वर्ष 2014 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस बार चुनाव से पहले बसपा ने उन्हें लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया था। सपा-बसपा गठबंधन में यह सीट बसपा के खाते में जाने के बाद से ही कुशल तिवारी को टिकट का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। जिलाध्यक्ष सुरेश राव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल, कौशल चौधरी, अशोक चौधरी, अशोक मौर्या, अमित चौधरी, महिबुल्लाह खान, वेदप्रकाश मौर्य, अभिषेक कुमार, अभिषेक भारती, विजेंद्र मणि, राजेंद्र अजाद, बृजेश कुमार, रामवृक्ष, रामजनक निषाद, रामसिधारे, सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली, एखलाक अहमद, रामरदश यादव, केडी यादव, जयराम पांडेय आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed