फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   मेंहदावल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा...

आपस में भिड़े भाजपा कार्यकर्ता, खूब काटा बवाल

Sat, 13 Apr 2019 11:39 PM IST
Santkabirnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 13 Apr 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा...
भाजपा युवा सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष, सांसद व जिलाध्यक्ष के खिलाफ हुई नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला
मेंहदावल (संतकबीरनगर)। जिले में भाजपा की गुटबाजी शनिवार को खुलकर सामने आ गई। मेंहदावल के जगत गुरु शंकराचार्य इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित विजय संकल्प युवा सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं आपस में भिड़े गए। कार्यक्रम स्थल पर जमकर बवाल हुआ। बात स्थानीय नेताओं के नाम पर नारेबाजी नहीं होने को लेकर बिगड़ी और मामला इतना बिगड़ा को पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

दोपहर करीब ढाई बजे मंच संचालक ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय के आगमन पर केवल प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर ही नारेबाजी की बात कही। इस पर कुछ कार्यकर्ता मंच पर चढ़ गए और प्रदेश अध्यक्ष, सांसद व जिलाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसके जवाब में नीचे बैठे दूसरे नेताओं के समर्थक भी नारेबाजी करने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने स्थिति संभालना चाहा, लेकिन कार्यकर्ता तोड़फोड़ करने लगे। इसी दौरान कुछ कार्यकर्ता ‘शरद त्रिपाठी वापस जाओ’ लिखी तख्ती लेकर नारेबाजी करने लगे। जवाब में कुछ लोग शरद त्रिपाठी जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने सख्ती दिखाते हुए हंगामा कर रहे लोगों को परिसर से बाहर खदेड़कर मामला शांत कराया। इसी दौरान विधानसभा क्षेत्र संयोजक अत्रिमुनि राय ने कार्यक्रम स्थगित किए जाने की सूचना दी।
विज्ञापन

पूर्व नियोजित था हंगामा : जिलाध्यक्ष
जिलाध्यक्ष सेतवान राय ने हंगामे को पूर्व नियोजित बताया। कहा कि कार्यक्रम में कुछ नेताओं के इशारे पर प्रदेश अध्यक्ष, सांसद व मेरे खिलाफ नारेबाजी की गई। हंगामा करने वाले लोग भाजपा के कार्यकर्ता या समर्थक नहीं हो सकते। कुछ लोग किराए पर बुलाए गए थे, जो पहले से सांसद के खिलाफ स्लोगन लिखी तख्तियां साथ लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत रिपोर्ट क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर, प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय नेतृत्व को भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं पर केस
संतकबीरनगर। मेंहदावल के जगतगुरू शंकराचार्य इंटर कॉलेज में शनिवार को आयोजित विजय संकल्प युवा सम्मेलन में हुए हंगामा व कुर्सियां तोड़ने के मामले में पुलिस ने अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किया है।

एसपी आकाश तोमर ने बताया कि विजय संकल्प युवा सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यक्रम था। उनके आने से पहले कुछ कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और अपने नेता के पक्ष में माहौल बनाने को लेकर नारेबाजी की। इसके बाद कई गुटों के समर्थक अपने-अपने नेता के पक्ष में नारेबाजी करने लगे। इसके साथ ही सम्मेलन स्थल पर रखी गईं कुर्सियां तोड़ डालीं। मेंहदावल थाने के एसआई सरोज कुमार की वहां पर ड्यूटी थी। एसआई की तहरीर पर अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ निषेधाज्ञा के उल्लंघन व आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रकरण की वीडियोग्राफी हुई है। उसमें बवाल करने वालों को चिन्हित कर नामजद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed