फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   फाइलों में ही रह गई शक्ति परियों की कहानी

फाइलों में ही रह गई शक्ति परियों की कहानी

Thu, 10 Jan 2019 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
फाइलों में ही रह गई शक्ति परियों की कहानी
फाइलों में ही रह गई शक्ति परियों की कहानी
विज्ञापन

ढाई साल पहले स्कूल-कॉलेजों में चयनित की गई थीं पॉवर एंजिल्स
अधिकांश शक्ति परियां अब दूसरी कक्षा में जा चुकी हैं, नहीं हो रहा नया चयन
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। छात्राओं के साथ छेड़खानी व अन्य लैंगिक अपराध पर रोकथाम लगाने, मनबढ़ों का प्रतिकार करने, पुलिस को समय से घटनाओं की सूचना देने तथा 1090 के लिए जागरूक करने की गरज से महिला पुलिस ने स्कूलों में पॉवर एंजिल्स (शक्ति परी) का चयन किया था, लेकिन पिछले ढाई वर्षों में इस योजना पर किसी ने ध्यान ही नहीं दिया। पॉवर एंजिल्स चुनी गईं अधिकांश छात्राएं दूसरी कक्षाओं में चली गईं। कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं होने के चलते उनके जेहन से अब ये योजना गायब हो चुकी है।
छात्राओं को स्कूल, घर या अन्य जगहों पर महिलाओं के प्रति होने वाले अत्याचार का प्रतिकार करने एवं त्वरित पुलिस सहायता के लिए प्रेरित करने की गरज से शासन ने पॉवर एंजिल्स (शक्ति परी) के चयन की योजना बनाई थी। चयनित पॉवर एंजिल्स को प्रशिक्षण देने के साथ-साथ 1090 समेत अन्य जनोपयोगी नंबरों की जानकारी दी गई थी। अपेक्षा की गई थी कि चयनित पॉवर एंजिल्स अपने स्कूल-कॉलेज में अन्य छात्राओं के लिए रोल मॉडल बनेेंगी। संकट के समय छात्राओं की मदद भी करेंगी। राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खलीलाबाद की प्रधानाचार्य आशा यादव बताती हैं कि इस योजना का मूल उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता का विकास करना था। दो वर्षों में इससे संबंधित कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं होने के चलते तमाम छात्राएं इसे भूल चुकी हैं। कुछ तो इंटर पास कर विद्यालय से जा चुकी हैं। नई छात्राओं को इस विषय में कोई जानकारी नहीं मिली। एचआरपीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा सुष्मिता को 11वीं कक्षा में पॉवर एंजिल्स चुना गया था। बकौल सुष्मिता किसी छात्रा के साथ हुए गलत व्यवहार की सूचना गोपनीय तरीके से वह 1090 पर भी देती थी, जिसका पुलिस समय रहते निस्तारण करती थी।
विज्ञापन


छात्राओं ने बढ़ा था आत्मविश्वास
महिला थाने की एसओ अनीता यादव का कहना है कि पॉवर एंजिल्स के चयन से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ा था। इधर इस योजना के तहत कोई कार्यक्रम नहीं हुआ है। हालांकि महिला पुलिस समय-समय पर स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम करती रहती है। स्कूलों में शिकायत पेटिका रखवाई गई हैं। 1090 से संबंधित जानकारी भी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


100 नई शक्ति परियों का होगा चयन
खलीलाबाद के सीओ रमेश कुमार ने बताया कि शक्ति परियों (पॉवर एंजिल्स) के नए सिर से चयन की कार्रवाई जल्द शुरू होने वाली है। इस पर शासन स्तर पर चर्चा के बाद निर्णय भी हो चुका है। जिले में 100 नई शक्ति परियों का चयन किया जाना है। इसके लिए मुख्यालय से फार्म मिलते ही चयन का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed