फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   दुर्व्यवहार से गुस्साए लोगों ने लोगों ने किया प्रदर्शन

दुर्व्यवहार से गुस्साए लोगों ने लोगों ने किया प्रदर्शन

Sat, 07 Oct 2017 11:11 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
दुर्व्यवहार से गुस्साए लोगों ने लोगों ने किया प्रदर्शन
मेंहदावल। मुफ्त बिजली कनेक्शन के आवेदकों से दुर्व्यवहार से गुस्साए लोगों ने शनिवार को पेट्रोल पंप तिराहे पर जेई के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि बिजली विभाग के अधिकारी शासन की मंशा के विपरीत कार्य कर रहे हैं। शासन के आदेश के बाद भी तमाम पात्रों निशुल्क विद्युत कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है। लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मेंहदावल नगर पंचायत के ठाकुरद्वारा व कुसफर वार्ड के जगरनाथ पासवान व शिवपूजन आदि ने पेट्रोल पंप तिराहे पर प्रदर्शन किया। कहा कि प्रदेश सरकार ने गरीबों को मुफ्त बिजली कनेक्शन देने का आदेश जारी कर रखा है। इसके तहत नगर पंचायत क्षेत्र से सैकड़ों पात्र परिवारों ने विद्युत कनेक्शन के लिए 24 जुलाई को लगे कैंप में फार्म जमा किया था। बावजूद इसके मेंहदावल विद्युत सब स्टेशन के जिम्मेदारों की मनमानी से गरीबों व पात्रों को कनेक्शन नहीं मिल पाया है। आरोप लगाया कि जब आवेदकों ने विद्युत सब स्टेशन मेंहदावल के जेई से संपर्क किया तो उन्होंने दुर्व्यवहार करते हुए भगा दिया। आक्रोशित लोगों ने पेट्रोल पंप तिराहे पर प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी को ज्ञापन देकर जेई के विरुद्ध कार्रवाई और पात्रों को विद्युत कनेक्शन देने की मांग की। इस दौरान बाबूराम, कमलजीत चौहान, रामशंकर, चौथ कुमार, राजेश, कृष्ण मुरारी, शिवकुमार, अजय कुमार, बनवारी, कल्पनाथ, वीरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे। जेई मनोज कुमार ने आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि जो पात्र हैं, उन्हें कनेक्शन देने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed