फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   6 tubewell will be established

शहर की 60 हजार की आबादी को मिलेगा पीने का शुद्ध पानी

Sat, 20 Nov 2021 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
6 tubewell will be established
शहर की 60 हजार की आबादी को मिलेगा पीने का शुद्ध पानी
विज्ञापन

24 करोड़ की बनी है परियोजना, स्थापित होंगे छह नए नलकूप
सीमा विस्तार में शामिल हुए 16 गांवों के लोगों को भी मिलेगा लाभ
संतकबीरनगर। शहर की 60 हजार की आबादी को शुद्ध पीने का पानी मुहैया कराने की तैयारी है। इसमें वे 16 गांव भी शामिल हैं, जो नगर पालिका की सीमा विस्तार में सम्मिलित हुए हैं। जल निगम की ओर से इसके लिए 24 करोड़ का प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही शासन से इस परियोजना को स्वीकृति मिल जाएगी है। उसके बाद नई आबादी में भी घर-घर पेयजल कनेक्शन दिए जाएंगे।
जल निगम ने नगर पालिका परिषद के सभी वार्डों में जलापूर्ति के लिए 24 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। इसमें छह नए नलकूप स्थापित करने की योजना है। इसके साथ ही चार जलाशय बनाए जाने का भी प्रस्ताव है। साथ ही सौ किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जानी है। इतना ही नहीं नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के क्षेत्र विस्तार में शामिल हुए 16 गांवों को इसमें शामिल करने की भी योजना है। वैसे अब तक नगर पालिका परिषद क्षेत्र में जो व्यवस्था है, उसके मुताबिक एक ओवरहेड टैंक बना हुआ है, जिसके जरिए शहर को जलापूर्ति की जा रही है। फिर भी कई मोहल्ले ऐसे हैं जहां पर जलापूर्ति की व्यवस्था अब तक नहीं हो सकी है। नए प्रस्ताव में शहर के प्रत्येक घरों में जलापूर्ति की योजना है। दूसरी तरफ नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र के बगहिया व मड़या मोहल्ले में पेयजल आपूर्ति के लिए काम शुरू हुआ है। राष्ट्रीय राज्य मार्ग के उत्तरी छोर पर बसे होने के कारण जलापूर्ति के लिए यहां पर पाइपलाइन नहीं डाली जा सकी थी, लेकिन अब इन मोहल्लों में पेयजल योजना के लिए 32-32 लाख रुपये खर्च कर आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी। ईओ सुरेश मौर्य ने बताया कि जिन मोहल्लों के लिए कार्य योजना की स्वीकृति मिली थी, वहां पेयजल आपूर्ति के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उम्मीद है कि जो प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, उसकी स्वीकृति जल्द मिल जाएगी। उसके बाद काम शुरू कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

कोट
शहरवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पालिका प्रशासन कटिबद्ध है। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पेयजल के प्रस्ताव की स्वीकृति के लिए शासन में पैरवी की गई है। जल्द ही सीमा विस्तार में शामिल हुए क्षेत्रों के लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। वैसे मड़या और बगहिया मोहल्ले में काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- श्याम सुंदर वर्मा, चेयरमैन
कोट
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र की आबादी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कार्य योजना तैयार कर शासन को भेजी गई है। इसके साथ ही पालिका की सीमा विस्तार में आए गांवों में भी पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने की योजना है। उम्मीद है कि जल्द ही परियोजना का स्वीकृति मिल जाएगी और काम शुरू हो जाएगा।
-अजय कुमार उपाध्याय, प्रभारी अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed