फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   52 teachers were promoted

52 शिक्षक प्रोन्नत हुए

Thu, 25 Aug 2016 11:14 PM IST
sant kabir nagar
sant kabir nagar Updated Thu, 25 Aug 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
52 teachers were promoted
परिषदीय विद्यालयों में तीन साल की सेवा पूर्ण कर चुके 52 शिक्षकों का प्रमोशन गुरुवार को कर दिया गया। इन शिक्षकों को उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद तैैनाती दी गई है। शुक्रवार को प्रमोशन पाए शिक्षकों को तैनाती पत्र बीएसए द्वारा दिया जाएगा। प्रमोशन मिलने पर शिक्षकों ने खुशी का इजहार किया है। 
विज्ञापन


बंद पड़े व एकल विद्यालयों को सुुचारू रूप से संचालित करने के लिए बीएसए ने तीन साल के शिक्षकों के प्रमोशन की रणनीति तैयार की। विभाग ने एक अप्रैल 2016 तक तीन साल की सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षकों के प्रमोशन को लेकर बेसिक शिक्षा सचिव से अनुमति मांगी गई। सचिव से अनुमति मिलते ही शिक्षकों की जो सूची तैयार हुई उसके दायरे में 52 शिक्षक आए हैं। जिसके बाद शिक्षकों की सूची जारी करते आपत्ति मांगी गई।
विज्ञापन


आपत्तियों का निस्तारण करते हुए प्रमोशन पाने वाले 52 शिक्षकों की फाइनल सूची गुरुवार को जारी कर दी गई। हालांकि बेसिक शिक्षा अधिकारी जन्माष्टमी का पर्व होने केेे कारण बंद था। फिर भी कर्मचारियों ने कार्यालय आकर प्रमोशन पाए शिक्षकों की सूची जारी की। प्रमोशन पाए सभी शिक्षक जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापक बनाए गए हैं। इन शिक्षकों की तैनाती बंद व एकल विद्यालयों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शिक्षकों को 15 दिन के अंदर अपने तैनाती वाले विद्यालयों पर सेवा देने का निर्देश दिया गया है। शुक्रवार को शिक्षकों को प्रमोशन का लेटर जारी किया जाएगा।बीएसए जगदीश शुक्ल ने बताया कि  52 शिक्षकों का प्रमोशन कर जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापक बनाया गया है। बंद व एकल विद्यालयों में तैनाती देकर स्कूलों को सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा। शुक्रवार को प्रमोशन पाए शिक्षकों को लेटर वितरित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed