फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   मगहर महोत्सव

मगहर महोत्सव

Fri, 11 Jan 2019 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
मगहर महोत्सव
महोत्सव की पहली रात होगा शायरों व कवियों का संगम
विज्ञापन

12 जनवरी से मगहर महोत्सव होगा शुरू, तैयारियां अंतिम दौर में
अमर उजाला ब्यूरो
मगहर। संत कबीर की निर्वाण स्थली मगहर के कबीरचौरा परिसर में 12 से 18 जनवरी तक मगहर महोत्सव का आयोजन होगा। उद्घाटन के बाद स्कूली बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। इसके बाद महोत्सव की पहली रात अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन किया जाएगा। जहां एक मंच पर कवि व शायरों का संगम होगा।

कबीर की वाणी को जन-जन तक पहुंचाने की गरज से कबीरचौरा परिसर में 1987 से बीच में पिछले दो वर्ष छोड़कर अब तक लगातार मगहर महोत्सव का आयोजन होता चला आ रहा है। इसी कड़ी में 12 जनवरी को मगहर महोत्सव का उद्घाटन होगा। दिन के साथ ही रात्रि में विभिन्न नामचीन कलाकारों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। 12 जनवरी की रात अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन किया गया है। संस्थापक सदस्य वेद प्रकाश चौबे व नासिर अली खान ने बताया कि इसमें हरिनरायन हरीश, शंकर कैमूरी, संज्ञा तिवारी, पूनम श्रीवास्तव, रामनरेश सिंह मंजुल, ताराचंद तन्हा, डॉ. कमलेश राय, अनिल राय, अनिल गौड़, पवन सबा, प्रभात चतुर्वेदी, शिखा श्रीवास्तव, हरीश दरवेश आदि कवियों के अलावा नसीम सलेमपुरी, कुंवर जावेद, शाइस्ता सना, चांदनी शबनम, जमील खैराबादी, काविश रुदौली, एएन श्रीवास्तव, शारिक खलीलाबाद,असद निजामी, अम्बर बस्तवी, महमूद खान आदि नामचीन शायर शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed