फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   closed illegal schools reopened

फिर खुल गए स्कूल

Fri, 13 Jul 2018 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 13 Jul 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
closed illegal schools reopened
school
बेलहर। शासन की सख्ती के बाद खंड शिक्षा अधिकारी बेलहर ने क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे तीन स्कूलों को बुधवार को जांच के बाद बंद करवा दिया था। उन्होंने बच्चों को घर भिजवाकर इन स्कूलों में ताले भी लगवाए थे। विद्यालय संचालकों को बिना मान्यता के भविष्य में स्कूल न चलवाने की हिदायत भी दी थी। बावजूद इसके, दूसरे दिन से ये विद्यालय फिर से संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन


बीईओ डॉ नरेंद्र सिंह ने बुधवार को रतनापार, मुंडेरी और भिटवा बाजार में चल रहे अवैध विद्यालयों को बंद करा दिया था। बीईओ ने तीनों विद्यालयों के बच्चों को घर भेजकर स्कूल पर ताला लगवा दिया था।

विज्ञापन

 

संचालकों को सख्त हिदायत दी थी कि अगर बिना मान्यता के विद्यालयों का संचालन करते हुए पाया गया तो उस पर जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि इन तीनों विद्यालयों के पास अपना भवन नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

तीनों स्कूल मानक विहीन भवन में किराए पर चल रहे थे। 24 घंटे भीतर पुन: इन विद्यालयों के संचालन के सवाल पर खंड शिक्षा अधिकारी बेलहर डॉ नरेंद्र सिंह कहा कि किसी भी हाल में बच्चों के भविष्य के साथ ़खिलवाड नहीं करने दिया जाएगा।


 

क्षेत्र के सभी अवैैैध तरीके से संचालित स्कूलों को बंद करवाया जाएगा। अगले सप्ताह से ऐसे स्कूलों के संचालकों के ऊपर एक लाख रुपये का जुर्माना और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed