{"_id":"67b6216b53cb1466550f945d","slug":"51-percent-voting-in-nathnagar-and-55-percent-voting-in-ledua-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-128824-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नाथनगर में 51 तो लेडुआ में 55 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नाथनगर में 51 तो लेडुआ में 55 फीसदी मतदान
Wed, 19 Feb 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 19 Feb 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
जूनियर हाई स्कूल नाथनगर में मतदान खत्म होने के बाद मतपेटिका जमा करने जाते मतदानकर्मी।
संतकबीरनगर। जिले के दो ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के उप चुनाव के लिए बुधवार कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। इसमें नाथनगर ब्लाॅक के नाथनगर ग्राम पंचायत में 51.95 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया तो वहीं बघौली ब्लाॅक के लेडुआ ग्राम पंचायत में 55.39 प्रतिशत मतदान हुआ।
दोनों जगहों पर सकुशल चुनाव संपन्न हो गया। कुल नौ प्रत्याशियों का भाग्य मत पेटिका में बंद हो गया। मतगणना 21 फरवरी को होगी। धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार नाथनगर ग्राम पंचायत के चुनाव में कुल 4676 मतदाता थे। जिसके सापेक्ष 2429 लोगों ने मतदान किया। इस दौरान 51.95 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव में 1232 पुरुष और 1197 महिलाओं ने मताधिकार का किया।
सुबह सवा सात बजे शुरू हुआ मतदान की गति काफी धीमी रही। निरंतर प्रयास के बाद भी मतदाता किसी तरह की दिलचस्पी नहीं दिखा सके। देर शाम जैसे ही मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हुई। तो मतदान कर्मियों और सुरक्षा कर्मियों ने राहत की सांस लिया। चुनाव समाप्ति के बाद 51.95 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
मतदान समाप्ति के बाद प्रधान पद के प्रत्याशी कुुुुलदीप, राममोहित, बबलू, विश्वनाथ और शत्रुधन का भाग्य मत पेटिका में बंद हो गया। इसीतरह से बघौली ब्लॉक के लेडुआ ग्राम पंचायत में सुबह मतदान शुरू हुआ तो शाम तक मतदान चलता रहा। यहां पर 984 मतदाताओं के सापेक्ष 545 मतदाताओं ने मतदान किया।
कुल 55.39 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां पर प्रधान पद के उम्मीदवार अर्जुन प्रसाद, दिनेश कुमार, मोहम्मद रफीक और सूर्यमती का भाग्य मत पेेटिका में बंद हो गया। इस दौरान दोनाें जगहों पर पुलिस फोर्स मौजूद रही।