फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   500 bigha wheat crop drowned due to canal cut

Sant Kabir Nagar News: नहर कटने से 500 बीघा गेहूं की फसल डूबी

Fri, 16 Feb 2024 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 16 Feb 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
500 bigha wheat crop drowned due to canal cut
- विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से किसानों का हुआ नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। क्षेत्र के सरयू नहर की उप शाखा नहर करही रजवाहा में सिंचाई के लिए छोड़ा गया पानी किसानों के लिए आफत बन गया। उप शाखा करही रजवाहा से दुधारा की ओर निकली माइनर नहर जगह-जगह कटी है। बिना कटान बंद किए पानी छोड़ दिया गया है। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से शुक्रवार को करीब 500 बीघा गेहूं की फसल डूब गई।
किसानों के फसल की सिंचाई के लिए उप शाखा नहर करही रजवाहा का संचालन किया गया है। दुधारा में इससे एक माइनर नहर निकली है। चार दिन पहले नहर से पानी का प्रवाह किया जा रहा है। नहर में पानी छोड़ा गया तो दुधारा व देवरिया के बीच नहर कट गई। कटान से दुधारा, हटवा, देवरिया शेख, परसा सेख, पिपरा हंकार व सिसवा दाखिली की करीब 500 बीघा गेहूं की फसल डूब गई। गेंहू की फसल की बाली निकलकर तैयार है। ऐसे में पानी नुकसानदायक है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष भी बुआई के दस दिन बाद ही नहर कट गई थी, जिससे नुकसान उठाना पड़ा था। इस बार फिर नुकसान हुआ। किसान ओबैदुर्रहमान, जावेद अहमद, एजाज अहमद, जावेद अहमद, नजीर अहमद, महबूब आलम आदि किसानों ने कहा कि खेतों में दोबारा पानी आने से गेहूं की फसल बर्बाद होने की पूरी आशंका है। दुधारा गांव के प्रधान अब्दुल कलाम ने कहा कि विभाग के अधिकारियों से बात की गई है। अधिकारी बता रहे हैं कि अब पानी बंद है, जबकि पानी बह रहा है। एसडीएम सदर को भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed