फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   50 Bigha stalks turned to ashes, trees also burnt due to fire

Sant Kabir Nagar News: आग से 50 बीघा डंठल राख, पेड़ भी जले

Mon, 29 Apr 2024 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 29 Apr 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
50 Bigha stalks turned to ashes, trees also burnt due to fire
- मेंहदावल कस्बे के टड़वरिया व टेडुआ में अगलगी की घटना
विज्ञापन

- करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

संवाद न्यूज एजेंसी

मेंहदावल। रविवार की दोपहर में टड़वरिया व इमलीडीहा गांव में अज्ञात कारणों से डंठल में आग लग गई। आग की लपटें धीरे-धीरे पास के पेट्रोलपंप तक पहुंच गईं। जिससे आसपास हड़कंप मच गया। इसके अलावा आग गांव के बाहर तक पहुंच गई। वहां भी ग्रामीणों व दमकल की मदद से आग बुझाई गई। इस दौरान 50 बीघा डंठल जलकर राख हो गई। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
रविवार की सुबह 10 बजे मेंहदावल के टड़वरिया मोहल्ले के सिवान में अचानक डंठल में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग टेडुआ तक पहुंच गई। काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पंपिंग सेट व तालाब से पानी लेकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। लेकिन जब आग पेट्रोल पंप के समीप पहुंचने लगी तो लोगों में भय का माहौल बन गया।
विज्ञापन

मौके पर प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल रामकृष्ण मिश्र पहुंचे। साथ ही दमकल की गाड़ी भी पहुंच गई। आग पर काबू पाया गया। लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान भय का माहौल कायम रहा। कुछ लोग घर छोड़कर जाने लगे। अगलगी की घटना में लगभग 50 बीघा डंठल, कुछ पेड़ व कुछ अन्य घरेलू सामान राख हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि मौके पर फायर ब्रिगेड को तत्काल भेजा गया। पुलिस प्रशासन के लोग भी मौके पर पहुंचे गए थे। नुकसान का आकलन कराया जाएगा। अगर किसी का नुकसान हुआ होगा तो हर संभव मदद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed