{"_id":"605238c58ebc3edc076e0d77","slug":"5-more-positive-found-khalilabad-news-gkp3887403154","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में मिले पांच कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में मिले पांच कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
जनपद में मिले पांच कोरोना संक्रमित
बघौली में तीन, खलीलाबाद में एक और रेलवे स्टेशन पर एक मरीज मिला
अब तक जिले में 3459 लोग मिल चुके हैं पॉजिटिव
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद में बुधवार को कुल पांच कोरोना मरीज पाए गए हैं। इसमें बघौली में तीन, खलीलाबाद में एक तथा एक मरीज रेलवे स्टेशन पर हुए जांच में पॉजिटिव पाया गया है। इस प्रकार अब तक जिले में 3459 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं जबकि अबतक 44 संक्रमित की मौत हो चुकी है।
प्रभारी सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि बुधवार को जिले में पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें तीन बघौली तथा एक खलीलाबाद क्षेत्र के रहने वाले हैं। इसके अलावा रेलवे स्टेशन खलीलाबाद पर शिविर लगाकर बाहर से आने वाले यात्रियों की कोरोना की जांच की जा रही है। यहां भी एक यात्री कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जबकि दो मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही 917 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 3459 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। 3408 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। 44 संक्रमित की मौत हो चुकी है। सात एक्टिव केस है जिसमें छह होम आइसोलेट हैं। 903 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।