{"_id":"59134e5d4f1c1b1d688509e4","slug":"470-villages-still-in-the-dark","type":"story","status":"publish","title_hn":"470 गांव अभी भी अंधेरे में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
470 गांव अभी भी अंधेरे में
Sant Kabir Nagar
Updated Wed, 10 May 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी-बारिश की वजह से जिले के 470 गांवों में पिछले 42 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। जिसकी वजह से उमस भरी गर्मी में लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बिजली विभाग बुधवार सुबह तक बिजली सप्लाई शुरू करने का दावा कर रहा था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। अब विभाग देर रात तक आपूर्ति शुरू हो जाने का दावा कर रहा है।
सोमवार रात आंधी के साथ हुई बारिश में जिले में 150 से अधिक विद्युल पोल और दस ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए थे। जिससे बखिरा, पचपोखरी, बौरब्यास, कुशहरा, मेंहदावल और सेमरियांवा क्षेत्र में 470 से अधिक गांवों में बिजली सप्लाई ठप हो गई थी। विभाग का दावा था कि बुधवार सुबह तक बिजली व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। बखिरा,नंदौर और बेलहर प्रतिनिधियों के अनुसार आंधी के साथ हुई बारिश में पोल और ट्रांसफार्मर गिरकर क्षतिग्रस्त हो जाने से 100 से अधिक गांवों की सप्लाई ठप है। सांथा प्रतिनिधि के अनुसार बौरब्यास विद्युत उपकेंद्र से जुडे़ करीब 70 गांवों में बिजली सप्लाई ठप है।
मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के 125 से अधिक गांवों में सप्लाई अभी तक बहाल नहीं हो पाई है। जिसकी वजह से उपभोक्ताओं में रोष है। उपभोक्ता राजेंद्र प्रसाद, शिवमूरत, गंगाराम,झीनक,राघवेंद्र पांडेय मनीश,रमेश और जितेंद्र का कहना है कि आंधी- बारिश की वजह से विद्युत व्यवस्था लड़खड़ा गई है। 42 घंटे से अधिक समय से बिजली सप्लाई नहीं हुई है। जिसकी वजह से मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहा है। विद्युत उपकरण शोपीस बने हुए हैं।
विज्ञापन
बाघनगर प्रतिनिधि के अनुसार पचपोखरी क्षेत्र में 50 और सेमरियावां क्षेत्र में 125 गांवों मे बिजली सप्लाई ठप है। सेमरियावां कसबे में तो सप्लाई है, लेकिन अन्य गांवों में सप्लाई शुरू नहीं होने से लोग परेशान हैं। बिजली विभाग के एक्सईएन संजय सिंह ने बताया कि आंधी और बारिश में पोल और विभिन्न क्षमता के दस ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। ऐसे में बौरब्यास,पचपोखरी, मेंहदावल, सेमरियावां क्षेत्रों में बिजली सप्लाई ठप हो गई।
व्यवस्था बहाल किए जाने के लिए कर्मचारी लगातार जुटे हुए हैं। एसडीओ और जेई को जिम्मेदारी दी गई है कि वह अपने- अपने क्षेत्रों में प्रभावित गांवों में काम कराएं और देर रात तक सप्लाई चालू करा दें।