{"_id":"6144cdaf8ebc3e475b2d7cd0","slug":"430-patient-tretment-in-seminar-khalilabad-news-gkp409591945","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला की तरफ से स्वास्थ्य शिविर लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला की तरफ से स्वास्थ्य शिविर लगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य शिविर में उमड़े लोग, 430 मरीजो का हुआ इलाज
- अमर उजाला फाउंडेशन और सूर्या हास्पिटल के संयुक्त आयोजन में लगा शिविर
- पेट दर्द, बुखार, सर्दी, ब्लड प्रेशर और टाइफाइड जैसी बीमारियों के मरीज आए
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिहरपुर/धनघटा। अमर उजाला फाउंडेशन और सूर्या हास्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में पंडित अंबिका प्रताप नारायण पीजी कॉलेज डुमरी हरिहरपुर में शुक्रवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 430 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। साथ ही उन्हे नि:शुल्क दवा भी दी गई। इस दौरान चिकित्सकों ने मास्क लगाने और सामाजिक दूरी का पालन करने पर जोर दिया।
शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजे हुआ, जो शाम चार बजे तक चला। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रूपम मिश्रा, डॉक्टर एलएन मिश्र, डॉक्टर अमित उपाध्याय, डॉक्टर पीएन गुप्ता ने स्वास्थ्य शिविर में कुल 430 लोगों का इलाज किया। शिविर में डुमरी और आसपास के गांव खजुहा, नैनाझाला, भगता, हरिहरपुर, महादेवा, कटकही, विश्वनाथपुर, पड़रहा और बैडड़वा आदि गांव के लोगों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से जांच कराकर नि:शुल्क दवाएं लीं। पेट दर्द, बुखार, सर्दी, ब्लड प्रेशर और टाइफाइड जैसी बीमारियों से पीड़ित मरीजों ने शिविर में इलाज कराया। इससे पूर्व शिविर का उद्घाटन समाज सेवी डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन चलते रहना चाहिए। हर व्यक्ति तक चिकित्सा सुविधा पहुंचाना लक्ष्य है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, नीतिश द्विवेदी, अभयनंद सिंह, रवींद्र यादव, ग्राम प्रधान शमशाद उर्फ गामा, राम अशीष यादव, शंकर यादव, आनंद ओझा, पवन यादव और मसलहुद्दीन सहित कई लोग मौजूद थे।
स्वास्थ्य शिविर में इलाज कराने पहुंची नैनाझाला गांव निवासी आरती ने बताया कि वह कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित हैं। जब मालूम हुआ कि गांव के पास ही नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लग रहा है, तो इलाज के लिए आईं। इससे लाभ मिला है।
विज्ञापन
खजुहा गांव के निरंजन ने बताया कि बहुत से ऐसे गरीब परिवार के लोग हैं, जो शहर में इलाज कराने नहीं जा पाते हैं। ऐसे में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगा। इस तरह का आयोजन हर गांव में होना चाहिए। जिससे लोगों का गांव में ही इलाज हो सके।
खजुहा निवासी आशा देवी ने बताया कि उनकी तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ से जांच कराकर दवाएं ली हैं। उन्होंने कहा कि शिविर में महिला चिकित्सक मौजूद रहने से महिलाएं बेबाकी से अपनी परेशानी बता सकती हैं। नि:शुल्क दवा भी मिली है।
खजुहा के ही बलिराम ने बताया कि गरीब परिवारों के लिए यह शिविर किसी वरदान से कम नहीं हैं। पैसे के अभाव के चलते हम शहर में अच्छे डॉक्टरों से अपना इलाज नहीं करा पाते। ऐसे में शिविर में हम जैसे लोगों को भी अच्छे डॉक्टरों से इलाज कराने का मौका मिल जाता है। उन्होंने शिविर के आयोजन के लिए आभार जताया।