फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   426 buses inspected in one year, seven double taker buses stopped

Sant Kabir Nagar News: एक साल में 426 बसों की जांच, सात डबल टेकर बसों को कराया बंद

Thu, 11 Jul 2024 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 11 Jul 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
426 buses inspected in one year, seven double taker buses stopped
- मानक से अधिक सवारी लेकर चलने वाले बसों पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन

-अभियान चलाकर बसों की होगी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। परिवहन विभाग ने एक साल में 426 बसों की जांच की। जिसमे मानक से अधिक सवारी बैठाने के मामले में सात डबल टेकर बसों को बंद कराया है। इसके साथ ही फिर से अभियान शुरू होगा और बसों की जांच की जाएगी।

हाइवे पर अनियमित तरीके से डबल टेकर बसें चलती हैं। इनके चालक मनमाने ढंग से बसों को चलाते हैं। दूर-दराज से बसों में सवार होकर आने वाले सवारी भी इनके मनमाने पन का शिकार होते हैं। अनियंत्रित बसें अक्सर हादसे का शिकार होती हैं। परिवहन विभाग ने ऐसे बसों पर लगाम लगाने के लिए तैयारी शुरुकर दिया है। एआरटीओ कार्यालय की मानें तो एक साल में 426 डबल टेकर बस की जांच किया गया। कागजात सही न होने अथवा नियम विरुद्ध तरीके से चलने वाले सात बसों को बंद किया गया। इधर विभाग जांच अभियान तेज करने की तैयारी शुरुकर दिया है। प्रवर्तन टीम हाइवे व अन्य स्थानों पर ऐसे बसों की जांच करेंगी। नियम विरुद्ध तरीेके से चलने वाले बसों पर नियमानुसार कार्रवाई किया जाएगा।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रियंवदा सिंह ने बताया कि समय-समय पर जांच अभियान चलाया जाता है। जांच के दौरान जो भी वाहन नियम विरुद्ध मिलते हैं, उन पर कार्रवाई की जाती है। गलत तहरीके से चलने वाले सात बसों को बंद किया गया है। जल्द ही एक बार फिर से जांच अभियान चलाया जाएगा। जो भी वाहन नियम विरुद्ध मिलते हैं, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed