{"_id":"5e1613be8ebc3e87935bbd98","slug":"42271-families-will-get-toilets-khalilabad-news-gkp3364546103","type":"story","status":"publish","title_hn":"42271 परिवारों को मिलेंगे शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
42271 परिवारों को मिलेंगे शौचालय
विज्ञापन
42271 परिवारों को मिलेंगे शौचालय
संतकबीरनगर। जनपद में अब भी 42271 परिवारों के घरों में शौचालय नहीं है। यह आंकड़ा विभाग की ओर से कराए गए सर्वे में सामने आया है। इन परिवारों को शौचालय का लाभ देेने के लिए विभाग की ओर से डाटा फीडिंग करा दी गई है। करीब 51 करोड़ रुपये की डिमांड शासन से की गई है। धन मिलते ही वंचित लोगों को शौचालय के लाभ दिया जाएगा।
वर्ष-2012 के बेस लाइन सर्वे के अनुसार 3,33,293 परिवार चिह्नित किए गए थे। इनमें से 99105 परिवारों के घर पहले से शौचालय था। वर्ष-2014 में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना संचालित हुई। वित्तीय वर्ष 2013-14 से वित्तीय वर्ष 2017-19 तक जिले में 97 हजार 76 शौचालय बनवाए गए थे। जबकि वित्तीय वर्ष 2018-19 में 1,37112 परिवारों को शौचालय योजना का लाभ दिया गया है। वर्ष-2019 में जनपद ओडीएफ घोषित हो गया है। फिर विभाग की ओर से कराए गए सर्वे में 42271 परिवार शौचालय विहीन पाए गए हैं। बघौली ब्लॉक में 2762, बेलहर कला में 5011, हैंसर बाजार में 1538, खलीलाबाद में 9376, मेंहदावल में 7544, नाथनगर में 2438, पौली में 2285, सांथा में 7248 और सेमरियावां ब्लॉक में 4069 परिवार शौचालय से वंचित है। सीडीओ बब्बन उपाध्याय ने बताया कि सर्वे में 42271 परिवारों के पास अब भी शौचालय नहीं होने की बात सामने आई है। इन परिवारों को शौचालय का लाभ देने के लिए डाटा फीडिंग करा दी गई है। 1200 रुपये प्रति शौचालय की दर से वंचित परिवारों को शौचालय बनवाने के लिए प्रोत्साहन धनराशि देने की शासन से डिमांड की गई है। करीब 51 करोड़ रुपये की जरूरत है। जैसे ही धनराशि मिल जाएगी, वैसे ही प्राथमिकता के आधार पर वंचित परिवारों को योजना का लाभ दिया जाएगा।