फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   42 issues appeared in samadhan divas

समाधान दिवस में आए 42 मामले, निस्तारित हुए छह

Sat, 25 Dec 2021 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
42 issues appeared in samadhan divas
समाधान दिवस में आए 42 मामले, निस्तारित हुए छह
विज्ञापन

संतकबीरनगर। शनिवार को सभी थानों पर समाधान दिवस का आयोजन हुआ। राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कुल 42 मामले आए। उसमें से छह मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। राजस्व और पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण आपसी सामंजस्य से मौके पर जाकर कराने के निर्देश दिए गए। अफसरों ने शिकायत पंजिका का निरीक्षण कर निस्तारित शिकायतों के संबंध में फीडबैक भी लिया। पुलिस से संबंधित सात मामले आए। उसमें से एक का मौके पर निस्तारण कराया गया। जबकि राजस्व विभाग के 35 मामले आए। उसमें से पांच का मौके पर निस्तारण कराया गया। शेष प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम गठित कर टीमों को मौके पर जा कर निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed