फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   42 candidates in three constituencies

तीनों विधानसभा सीटों पर कुल 42 प्रत्याशी मैदान में

Mon, 13 Feb 2017 11:19 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Mon, 13 Feb 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
 42 candidates in three constituencies
evm - फोटो : Amar Ujala
विधानसभा चुनाव के क्रम में सोमवार को नामांकन पत्रों की वापसी के दिन तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र वापस लिया। अब जिले की तीनों विधानासभा सीटों पर कुल 42 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिसमें खलीलाबाद सीट पर 22, मेंहदावल सीट पर 12 और धनघटा सीट पर आठ चुनाव मैदान में है।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे से नामांकन वापसी की प्रक्रिया शुरू हुई। अपराह्न तीन बजे तक खलीलाबाद सीट पर नामांकन करने वाले अखंड बहादुर पाल, मोहम्मद अमान और इंजीनियर राजेंद्र प्रसाद  त्रिपाठी ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। मेंहदावल व धनघटा सीट पर किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया। इस प्रकार खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र से अब 22 प्रत्याशी मैदान में रह गए है, जिसमें रालोद से गंगा सिंह, सपा से जावेद अहमद, भाजपा से दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से धनुषधारी, बसपा से मशहूर आलम चौधरी, सीपीआई से विजय कुमार शुक्ल, पीस पार्टी से डॉक्टर मोहम्मद अयूब, समाज सेवा पार्टी से अलाउद्दीन, एएमआईएमआई से तफसीरूल्लाह, परचम पार्टी से मोहम्मद अली, भारतीय सुभाष सेना से राम स्वार्थ, बहुजन मुक्ति पार्टी से शैलेंद्र कुमार चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन


जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों में अमृता सिंह, धर्मेंद्र कुमार, प्रदीप गुप्ता, प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, बैजनाथ, वैद्यनाथ तिवारी, मनभावती, राम अजोर, सत्य नारायण और सुनीता यादव शामिल हैं। मेंहदावल सीट से राष्ट्रीय लोकदल से मुहम्मद अकरम हुसेन, बसपा से अनिल कुमार त्रिपाठी, सपा से जयचंद  उर्फ जयराम पांडेय, भाजपा से राकेश सिंह बघेल, एआईएमआईएम से मोहम्मद ताबिस खां, पीस पार्टी से इंजीनियर मोहम्मद इरफान हैं। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अजय, अमित कुमार, अवधेश और मुकेश कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनघटा सीट से आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिसमें सपा से अलगू प्रसाद, बसपा से नीलमणि, भाजपा से श्रीराम चौहान, बहुजन मुक्ति पार्टी से जोखू प्रसाद, भारतीय सुभाष सेना से धर्मदास, शोषित समाज दल से लोटन उर्फ लौटन प्रसाद के अलावा अजय कुमार व बंटी लाल निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया है।       
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed