{"_id":"5cb8b6ddbdec2213f10df6b2","slug":"41555609309-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ने किया नामांकन, नौ और ने खरीदा पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ने किया नामांकन, नौ और ने खरीदा पर्चा
Thu, 18 Apr 2019 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
Santkabirnagar
Santkabirnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
शोषित समाज दल और हिंदुस्तान निर्माण दल के प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामाकंन पत्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव के छठे चरण के नामांकन के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को शोषित समाज दल और हिंदुस्तान निर्माण दल के प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसी के साथ बसपा प्रत्याशी भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी, भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद समेत नौ लोगों ने नामांकन पत्र भी खरीदा। प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे।
कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कोर्ट में नामांकन के लिए व्यवस्था की गई है। डीएम रवीश गुप्त, एसडीएम सदर एसपी सिंह कोर्ट में मौजूद रहे। दोपहर करीब 12 बजे शोषित समाज दल के लोटन प्रसाद पुत्र भुआल निवासी सिसवनिया थाना महुली ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद हिंदुस्तान निर्माण दल के राजेेंद्र पटेल पुत्र बृजमोहन पटेल निवासी भुजैनी खलीलाबाद ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि बसपा प्रत्याशी भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी, भाजपा प्रत्याशी प्रवीण कुमार निषाद, निर्दल जय प्रकाश सिंह, अशोक कुमार, हरिशंचद निषाद, मुन्नालाल चौधरी, गिरजेश यादव, आनंद गौतम, सुरेंद्र कुमार चौधरी ने नामांकन पत्र खरीदा। डीएम रवीश गुप्त ने बताया कि दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है और बसपा, भाजपा प्रत्याशियों समेत नौ ने नामांकन पत्र खरीदा है। अब तक कुल 25 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा है। प्रत्याशियों के साथ सिर्फ पांच लोग ही नामांकन कक्ष में प्रवेश कर सकते हैं।
लोटन प्रसाद के पास नकद सिर्फ 800 रुपये है
शोषित समाज दल के प्रत्याशी 57 वर्षीय लोटन प्रसाद के पास केवल आठ सौ रुपये नकद हैं। लोटन ने शपथ पत्र में सिर्फ इतना ही धनराशि दशाई है। वह स्नातक हैं। इसके अलावा पत्नी के पास भी केवल दो सौ रुपये नकद हैं। हालांकि उनके पास डेढ़ एकड़ कृषि योग्य जमीन है इसके अलावा दो प्लाट भी हैं जिनकी कीमत छह लाख रुपये है।