{"_id":"5c5c77ddbdec2259b05bbd36","slug":"41549563869-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों की लापरवाही से अधूरा पड़े हैं प्रधानमंत्री आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों की लापरवाही से अधूरा पड़े हैं प्रधानमंत्री आवास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरी किस्त भेजने के मामले में जिले की प्रदेश में दूसरी सबसे खराब स्थिति
जिले में इस वर्ष बनने हैं 17043 आवास, बनने हैं 13757 आवास
अभी 3286 आवासों का निर्माण शेष, दूसरी किस्त भेजने में हो रही देरी
फोटो
उदयभान त्रिपाठी
संतकबीरनगर। जिले में इस वर्ष 17043 प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण मार्च तक पूरा कराया जाना है, लेकिन अब भी 3286 आवास अपूर्ण हैं। ब्लॉक स्तरीय अफसर न तो नियमित मॉनीटरिंग कर रहे हैं और न ही समय से धन उपलब्ध कराने में रुचि ले रहे हैं। दैनिक लक्ष्य के अनुरूप भी कहीं कार्य नहीं हो रहा है। आधार कार्ड नंबर को ठीक कराने का कार्य भी खराब है। दूसरी किस्त भेजने के मामले में जिले की प्रगति प्रदेश में दूसरे सबसे खराब स्थान पर है। सीडीओ ने इस पर सख्त नाराजगी जताते हुए सभी खंड विकास अधिकारियों को चेतावनी जारी की है। इस वर्ष जिले में 2122 आवास बनाने का लक्ष्य था। परंतु सरकार ने वित्तीय वर्ष 2016-17 और 2017-18 में आवंटित लक्ष्य का भी संशोधन किया और अब इस वर्ष जिले में कुल 17043 आवासों का निर्माण कराया जाना है। इस योजना में भ्रष्टाचार रोकने के लिए धन सीधे लाभार्थी के खाते में ऑनलाइन भेजने की व्यवस्था है। लाभार्थी को प्रथम किस्त आवंटित होने के बाद नींव तक कार्य पूरा कराने पर दूसरी किस्त व दीवार पूरा कराने पर तीसरी किस्त मिलनी है। यह किस्त तभी जाती है जब निर्माण कार्य की फोटो संबंधित वेबसाइट पर अपलोड होती है।
ब्लॉक स्तरीय अफसरों की मनमानी के चलते इस कार्य में तेजी नहीं आ पा रही है। सीडीओ ने बुधवार को इसकी समीक्षा के बाद बताया कि जिले में अभी भी लक्ष्य के सापेक्ष 3286 आवासों का निर्माण अपूर्ण है। विकास भवन के आंकड़ों पर गौर करें तो 17043 आवासों के लक्ष्य के सापेक्ष 65 आवासों का खाता सत्यापन होना बाकी है। 87 आवासों का प्रथम किस्त, 1333 आवासों का द्वितीय किस्त और 3042 आवासों का तृतीय किस्त बाकी है। 422 लाभार्थियों के आधार नंबर की फीडिंग बाकी है। इसके अलावा रिजेक्ट हुए 5121 आधार नंबरों का करेक्शन भी शेष है।
दूसरी किस्त भेजने में सबसे खराब प्रगति
जिन लाभार्थियों को प्रथम किस्त मिल चुकी है वे अब दूसरी किस्त के लिए दौड़ रहे हैं। परंतु अफसरों की लापरवाही यहां भी आड़े आ रही है। इसके चलते जिला प्रदेश में दूसरी सबसे खराब प्रगति वाला जिला बन गया है। सबसे खराब प्रगति हैंसर ब्लाक की है। बघौली ब्लाक में 444 के सापेक्ष 425 को दूसरी किस्त मिली है तो बेलहरकलां में 286 के सापेक्ष 226, हैंसर बाजार में 749 के सापेक्ष 490, खप्तलीलाबाद में 186 के सापेक्ष 170, मेंहदावल में 327 के सापेक्ष 329, नाथनगर में 596 के सापेक्ष 540, पौली में 499 के सापेक्ष 384 लोगों को ही दूसरी किस्त मिली है। इसी तरह सांथा में 371 के सापेक्ष 317 और सेमरियावां में 132 के सापेक्ष 119 को दूसरी किस्त मिली है।
विज्ञापन
दैनिक लक्ष्य में भी पिछड़े
प्रधानमंत्री आवासों के निर्माण में तेजी लाने के लिए ब्लाकवार दैनिक लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। लेकिन बेलहर ब्लाक को छोड़कर शेष सभी ब्लाक इस क्षेत्र में भी पिछड़ गए हैं। बघौली में 78 के सापेक्ष 99, बेलहरकलां में 78 के सापेक्ष छह, हैंसर बाजार में 96 के सापेक्ष दो, खलीलाबाद में 36 के सापेक्ष चार, मेंहदावल में 66 के सापेक्ष 35, नाथनगर में 96 के सापेक्ष 50, सांथा में 84 के सापेक्ष 52, सेमरियांवा में 36 के सापेक्ष तीन लाभार्थियों को ही धन मिल पाया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (6 फरवरी तक की स्थिति)
1- कुल लक्ष्य---------------------------------17043
2-स्वीकृत-------------------------------------17043
3-खाते सत्यापित----------------------------16978
4-लक्ष्य व खात सत्यापन के बीच गैप-----------65
5-प्रथम किस्त की धनराशि भेजी गई---------16956
6- द्वितीय किस्त की धनराशि भेजी गई-------15710
7- तृतीय किस्त की धनराशि भेजी गई--------14001
08- पूर्ण आवासों की संख्या-------------------13757
09- अपूर्ण आवासों की संख्या------------------3286
10- आधार सीडिंग--------------------------- 16621
11- इन करेक्ट आधारनंबर-------------------- 5121