{"_id":"5a70b7f94f1c1bf17b8b473e","slug":"41517336569-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुष्ठ रोगों से जागरूक करने के लिए वाहन रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुष्ठ रोगों से जागरूक करने के लिए वाहन रवाना
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
mahatma gandhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सीएचसी स्थित जिला क्षय रोग कार्यालय पर मंगलवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत सीएमओ डॉ. अभय चंद श्रीवास्तव ने जन जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जनपद के विभिन्न क्षेेत्रों में जाकर लोगों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक करेगा।
सीएमओ डॉक्टर अभय चंद श्रीवास्तव ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत कुष्ठ कर्मी अपने-अपने क्षेत्र में जाकर कुष्ठ रोगियों की पहचान करेंगे। इसके साथ ही नुक्कड़ नाटक, वॉल राइटिंग आदि के कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत ग्राम प्रधान की भी मदद ली जाएगी। अभियान का मुख्य उद्देश्य है दिव्यांगता की दर में कमी लाना। इस अवसर पर जिला कुष्ठ अधिकारी डॉक्टर वीपी पांडेय, प्रमोद पांडेय, दिनेश मिश्रा, आशीष सिंह, कन्हैया सिंह, लालसा प्रसाद, अभय त्रिपाठी, संजय भारती, अनिल मिश्र, डॉक्टर केपी सिंह, आनंद कुमार, एसके तिवारी, बाबूलाल आदि मौजूद रहे।