{"_id":"60490e858ebc3ec39d6137e0","slug":"407-objections-in-resarvation-khalilabad-news-gkp3878721131","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण में गड़बड़ी पर 407 लोगों ने दर्ज कराई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण में गड़बड़ी पर 407 लोगों ने दर्ज कराई आपत्ति
विज्ञापन

संतकबीरनगर। आरक्षण में गड़बड़ी की कुल 407 आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। इसमें प्रधान पद पर सर्वाधिक शिकायतें हुई हैं। आपत्तियों के निस्तारण के संबंध में बुधवार की देर शाम डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत के साथ बैठक भी की। वैसे डीएम की गठित समिति आपत्तियों का परीक्षण करके निस्तारण करेगी। 14 मार्च को सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
आरक्षण सूची में गड़बड़ी की शिकायतों की भरमार है। सर्वाधिक 350 शिकायतें ग्राम प्रधान पद के आरक्षण को लेकर हुई हैं। जबकि ब्लॉक प्रमुख पद के आरक्षण में गड़बड़ी की सात शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। जिला पंचायत सदस्य के 16 वार्डों के लिए शिकायतें हुई हैं। जबकि 34 शिकायतें बीडीसी के आरक्षण को लेकर हुई है। डीपीआरओ उमाशंकर मिश्र ने बताया कि कुल 407 आपत्तियां पहुंचीं हैं। आपत्तियों का निस्तारण डीएम की गठित समिति करेगी। 14 मार्च को आरक्षण सूची का अंतिम प्रकाशन कराया जाएगा। ब्यूरो