फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   400 houses in dark

Sant Kabir Nagar News: विद्युत पोल टूटने से तीन दिनों से 400 घरों की ठप है आपूर्ति

Mon, 01 Jan 2024 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 01 Jan 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
400 houses in dark
मेंहदावल कस्बे में नरसिंह गढ़ी मंदिर पर लगा पोल टूट गया था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। नगर के कई मोहल्ले में तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। लगभग 400 घरों में अंधेरा छाया हुआ है। पानी, मोबाइल चार्जिंग के लिए लोग परेशान हैं। कड़ाके के ठंड में बिना बिजली के रात गुजारने पर मजबूर हो रहे है। विभाग की लापरवाही से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं, कुछ लोगों के जरिए बिजली के पोल को अपने जमीन में होना बताते हुए पोल उखड़वाने के बाद काम करने के लिए कहा। इसकी वजह से सोमवार को भी आपूर्ति बहाल होने की संभावना समाप्त हो गई।
शनिवार को अजंहिया बाजार के नरसिंह गढ़ी मंदिर के गेट के पास लगा बिजली का पोल टूटकर गिर गया। गनीमत यह रही कि इसकी चपेट में आने से कई लोग बाल-बाल बच गए। पोल गिरने के बाद से रुईहट्टा, किराना मंडी, मछली हट्टा, बहबोलिया, आंशिक उत्तरपट्टी मोहल्ला के लगभग चार सौ से अधिक घरों की बिजली ठप है। कड़ाके की ठंड में घरों के इन्वर्टर जवाब देने से घुप अंधेरा छाया हुआ है। टंकी का पानी समाप्त होने से लोग पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। मोबाइल चार्जिंग के लिए इधर-उधर भागदौड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को जैसे-तैसे विभाग केवल पोल लगाने का काम ही पूरा कर पाया। सोमवार को कुछ लोगों ने लगाए पोल को अपने जमीन में बताते हुए काम रोक दिया। पोल को दूसरे जगह पर लगाने के लिए कहा। इसके बाद विभाग आधा-अधूरा काम करके छोड़ दिया। कस्बे के आशुतोष, सुभाष, सोनू चतुर्वेदी, प्रभाकर मिश्र, राम अवध, मनोज जायसवाल, यश, द्वारिका आदि ने कहा कि बिजली निगम की लापरवाही की वजह से अब तक टूटे पोल को ठीक नहीं किया जा सका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार तीन दिन से बिजली न रहने से परेशानियां बढ़ गई हैं। पानी के लिए काफी परेशान होना पड़ रहा है। ठंड में अंधेरा छाए रहने से बच्चे, बुजुर्ग सभी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed