फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   40 thousand people from rural to urban are waiting for development

ग्रामीण से शहरी बने 40 हजार लोगों को विकास का इंतजार

Thu, 21 Jul 2022 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
40 thousand people from rural to urban are waiting for development
नगरपालिका के बिस्तार क्षेत्र मिश्रौलिया गांव में टूटी सड़क।संवाद - फोटो : KHALILABAD
ग्रामीण से शहरी बने 40 हजार लोगों को विकास का इंतजार
विज्ञापन

ब्लॉक स्तर से कार्य ठप तो नगर पालिका कार्ययोजना बनाने तक सीमित
नाली, खड़ंजा आदि के नहीं हुए कार्य, सफाई भी नहीं होती
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के आसपास की 16 ग्राम पंचायतें करीब डेढ़ साल पहले नगर पालिका में शामिल की गईं। लोगों को लगा कि अब उन्हें शहरी सुविधाएं मिलेंगी, लेकिन सुविधाएं मिलना तो दूर विकास ही ठप हो गया है। करीब 40 हजार की आबादी को विकास का इंतजार है।
अक्तूबर 2020 को नगर पालिका खलीलाबाद के आसपास के 16 गांवों को पालिका क्षेत्र में शामिल किया गया था। इसके बाद से इन गांवों में ब्लॉक स्तर से विकास कार्यों को रोक दिया गया। वहीं, नगर पालिका केवल कार्ययोजना बनाने तक ही सीमित है। ऐसे में इन क्षेत्रों में नाली, खड़ंजा, पेयजल, साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं हो पाई है। लोग गांव से शहरी क्षेत्र में तो शामिल हो गए, लेकिन सुविधाएं उन्हें गांव वाली भी नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन

पालिका क्षेत्र में तैनात सफाई कर्मियों को हटाकर ब्लॉक से संबद्ध कर दिया गया है। वहीं, पालिका ने इन गांवों में सफाई कर्मियों की तैनाती की नहीं है। ऐसे में इन गांवों में सफाई भी नहीं हो रही है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। ग्राम स्वच्छता एवं पोषण समिति के खाते पर रोक लगने से कीटनाशक का छिड़काव आदि कार्य भी प्रभावित है। मनरेगा मजदूरों को काम नहीं मिल पा रहा है। पेयजल योजना की हालत भी ठीक नहीं है। इन गांवों में जलापूर्ति के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। इन क्षेत्रों में लगे इंडिया मार्का हैंडपंप खराब हैं। इन्हें ठीक कराने की पहल नहीं हो रही है। सड़क मरम्मत का कार्य भी ठप है। सुरेंद्र कुमार, संजय मिश्रा, राधेश्याम आदि ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में शामिल होने के बाद क्षेत्र में विकास की उम्मीद जगी थी, लेकिन अब यह टूटने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इन गांवों को शामिल किया गया है पालिका क्षेत्र में
पालिका क्षेत्र में शामिल किए जाने वाले गांवों में सरैया, मिश्रौलिया, नेदुला, पटखौली, सरौली, बड़गो, खटौली, मैलानी, मोहद्दीपुर, बेलवनिया, डीघा, कसैला, गौसपुर, बनियाबारी, सादिकगंज और उसका खुर्द हैं।
--
सिर्फ स्ट्रीट लाइटें ही लगवा सकी नगरपालिका
शहर में शामिल गांवों में नगर पालिका प्रशासन सिर्फ स्ट्रीट लाइटें ही लगवा सका है। प्रत्येक गांवों में 15 से 20 लाइटें लगवाई गई हैं। अन्य कार्यों के लिए सिर्फ योजना ही बनाई जा रही है।

...
कोट
नगर पालिका की सीमा में शामिल गांवों में जल्द ही विकास के कार्य कराए जाएंगे। साफ-सफाई के लिए टीम लगाई गई है। जलापूर्ति के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है।
- सुरेश मौर्य, ईओ नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed