फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   40 people were questioned, and six miscreants were made to sign an apology.

Sant Kabir Nagar News: 40 व्यक्तियों से पूछताछ, छह शोहदों से भरवाया माफीनामा

Fri, 17 Oct 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 17 Oct 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
40 people were questioned, and six miscreants were made to sign an apology.
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देश पर बच्चियों व महिलाओं के विरुद्ध अप्रिय घटनाओं की रोकथाम के लिए एंटी रोमियो टीम ने महिला थानाध्यक्ष पूनम मौर्या के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में 40 व्यक्तियों से पूछताछ किया गया, जबकि छह शोहदों से माफीनामा भरवाकर छोड़ा गया।
विज्ञापन

मिशन शक्ति अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खलीलाबाद के बच्चों और ग्राम मड़या, मिश्रौलिया में महिलाओं मिशन शक्ति व आत्मरक्षा के बारे में बताया गया। महिलाओं को घरेलू हिंसा, घरेलू लैंगिक अपराध, पारिवारिक समस्याओं के चलते होने वाली आत्महत्याओं तथा विवादों का निषेध, कार्य स्थल पर महिलाओं के उत्पीड़न और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति पैदा होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 1076, 1098, 108,102, 1930 साइबर हेल्प लाइन के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

एंटी रोमियो टीम के चेकिंग के दौरान गोला बाज़ार, मगहर, बरदहिया ,मेंहदावल बाईपास पर 40 व्यक्तियों से पूछताछ किया गया, छह शोहदे से माफीनामा भरवाकर चेतावनी के साथ छोड़ा गया। अभियान में महिला आरक्षी नेहा सिंह, महिला पीआरडी पूनम, निर्मला देवी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed