{"_id":"61801bc422b8894bc86917dc","slug":"4-officers-15-employes-found-absent-khalilabad-news-gkp415062963","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ की जांच में चार अधिकारी समेत 15 कर्मी मिले अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ की जांच में चार अधिकारी समेत 15 कर्मी मिले अनुपस्थित
विज्ञापन
विकास भवन में कार्यालय का निरीक्षण करते सीडीओ ।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीडीओ की जांच में चार अधिकारी समेत 15 कर्मी मिले अनुपस्थित
आरईडी विभाग के लेखाधिकारी कार्यालय में लटक रहा था ताला
सीडीओ ने अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से मांगा स्पष्टीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। सीडीओ सुरेंद्रनाथ श्रीवास्तव ने सोमवार को डीआरडीए के परियोजना निदेशक दुर्गा दत्त शुक्ल के साथ विकास भवन में संचालित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। सीडीओ के निरीक्षण में एडीपीआरओ, डीएसटीओ, एक्सईएन आरईडी और जिला युवा कल्याण अधिकारी समेत 15 कर्मी अनुपस्थित पाए गए। जबकि आरईडी के लेखाधिकारी के कार्यालय में ताला लटक रहा था। सीडीओ ने अनुपस्थित लोगों को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं होने पर एक दिन के वेतन की कटौती की जाएगी।
सीडीओ सुरेंद्रनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप निर्धारित समय पर सरकारी कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों को पहुंचना है। सोमवार को विकास भवन का निरीक्षण किया। पंचायती राज विभाग के कार्यालय के निरीक्षण में एडीपीआरओ अरुण यादव और डीसी केसी मिश्रा अनुपस्थित पाए गए। डीपीओ कार्यालय की जांच में कनिष्ठ सहायक विनय श्रीवास्तव अनुपस्थित पाए गए। जिला अर्थसंख्या अधिकारी कार्यालय की जांच की गई तो डीएसटीओ एनके सिंह अनुपस्थित मिले। एडीएसटीओ आदित्य नारायन, कनिष्ठ सहायक साधना भी अनुपस्थित पाई गईं। अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम कार्यालय की जांच में सहायक प्रबंधक पीके जायसवाल, वरिष्ठ सहायक कृष्ण मणि और कर्मी हर्षवर्धन पांडेय अनुपस्थित पाए गए। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के एक्सईएन अरविंद कुमार, एई वाईपी शुक्ल, कनिष्ठ सहायक रमेशचंद्र मिश्रा, धर्मदेव मिश्रा अनुपस्थित मिले। जबकि लेखाधिकारी कार्यालय में ताला लटकता पाया गया। जिला युवा कल्याण अधिकारी विनय चतुर्वेदी भी अनुपस्थित पाए गए। कौशल मिशन में डीपीएमयू अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित पाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों को नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। यदि संतोषजनक जवाब नहीं होगा तो उनका एक दिन का वेतन काटा जाएगा।