{"_id":"608318d08ebc3e246510de29","slug":"4-injured-in-fighiting-khalilabad-news-gkp3928510140","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में दो पक्ष भिड़े, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में दो पक्ष भिड़े, चार घायल
विज्ञापन
- घायल सगे भाई मेडिकल कॉलेज हुए रेफर
- निर्वतमान प्रधान पति समेत 29 नामजद,कई अज्ञात पर केस
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के भरवल परवता गांव में चुुनावी रंजिश को लेकर बृहस्पतिवार की रात दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों की ओर से चले ईट पत्थर, लाठी ,डंडे में चार लोग घायल हो गए। एक पक्ष के दो सगे भाई गंभीर रुप से घायल हुए तो उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाया गया। पुलिस इस मामले में दोनों तरफ से 29 नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने निर्वतमान प्रधान पति समेत 14 लोगों को हिरासत में ले लिया है।
अजय पाल पुत्र राकेश पाल का आरोप है कि उनके चाचा राजेश पाल उर्फ मुन्नू पाल, धनंजय पाल उर्फ बिटटू पाल पुत्र गण राधव पाल बृहस्पतिवार की रात गांव के पास स्थित गायघाट पूर्वी में एक तिलक समारोह से बाइक से वापस लौट रहे थे। जब वह जोगीपुर गांव के पास पहुंचे तो सामने से अपने फार्रचूनर व स्कार्पियों से निर्वतमान प्रधान पति संतोष चौहान अपने कई साथियों के साथ पहुंच गए। आरोप है कि अपने वाहन को उनके चाचा की बाइक पर चढ़ा कर जान से मारने का प्रयास किए। टक्कर लगने से चाचा गिर गए तो संतोष व उनके साथी हॉकी लाठी डंडा से तब तक प्रहार किए जब तक कि वह समझ नही गए कि दोनों लोग मर गए। उसके बाद उन्हे छेाड़कर भाग निकले। जोगीपुर समेत अन्य गांव के लोग पहुंचे और घायलों को सीएचसी मलौली पहुंचाए। जहा उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से उन्हेें इलाज के लिए मेडिकल कालेज भेज दिया गया।
दूसरी तरफ संतोष चौहान का आरोप है कि ग्राम पंचायत के चुनाव को लेकर उनसे और राजेश पाल से रंजिश चली आ रही थी। गायघाट पूर्वी गांव में तिलक समारोह में अकारण वह तथा उनके साथ के लोग अपशब्द कहते हुए मारने पीटने लगे। उनके साथ रहे लोग बीच- बचाव किए । जिससे संतोष चौहान और योगेंद्र चौहान को चोटे आई। मामला आगे बढ़ता देख गांव के लोग बीच- बचाव किए। एसओ आर के गौतम ने बताया कि अजय पाल की तहरीर पर संतोष चौहान, अनिल, संजय चौहान, राजीव चौहान, योगेंद्र चौहान, जल्लू , राहुल, पंजाबी, संजय, धनजंय, हरिहर, भोतई, विनोद, विश्वनाथ, ललित शर्मा, परशुराम समेत 16 नामजद व कई अज्ञात के विरुद्व हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओ के तहत केस दर्ज किया गया। इस मामले में 14 लोग हिरासत में है। वही दूसरी तरफ संतोष चौहान की तहरीर पर विट्टू पाल, विष्णु, कैलाशी, विजय पाल, संजय, शशि यादव, राजेश पाल, शोभित, मनोज, पिंटू पांडेय, सोनू समेत 13 नामजद व कई अज्ञात के विरुद्व बलबा, दलित उत्पीडन, मारपीट आदि धाराओं में केस दर्ज किया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा,आगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शोभित कुमार पांडेय