फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   39 crores paid in two days, 12 crores returned

Sant Kabir Nagar News: दो दिन में 39 करोड़ का भुगतान, 12 करोड़ वापस

Mon, 01 Apr 2024 05:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 01 Apr 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
39 crores paid in two days, 12 crores returned
- शनिवार व रविवार को सरकारी कार्यालयों में रही गहमागहमी, कई विभागों में मदों का हुआ भुगतान
विज्ञापन

- रविवार की देर शाम तक चलता रहा कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। वित्तीय वर्ष 2023-2024 आज समाप्त हो गया। इसे लेकर जिले के सभी विभागों ने लेखा-जोखा तैयार किया। सरकारी कार्यालयों में सुबह 10 बजे से देर रात तक बजट खर्च करने की होड़ मची रही। अंतिम दिन 39 करोड़ रुपये जारी किए गए। साथ ही 12 करोड़ वापस कर दिए गए। देर शाम तक कोषाधिकारी कार्यालय में काम होता रहा। कर्मचारियों के वेतन, एरियर और योजनाओं से संबंधित लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजी गई।
केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से हर साल कल्याणकारी योजनाओं पर खर्च होने वाले बजट का आवंटन किया जाता है। एक अप्रैल से 31 मार्च तक चलने वाले वित्तीय वर्ष में पूरा लेखाजोखा तय किया जाता है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में भी योजनाओं के लिए बचे बजट को खपाने की कोशिश वैसे तो पखवाड़े भर से चल रही थी, लेकिन अंतिम दो दिन शनिवार और रविवार को युद्धस्तर पर काम हुआ।
विज्ञापन

विकास भवन, बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सीएमओ कार्यालय, डीआईओएस, लोक निर्माण विभाग समेत अन्य कार्यालयों में बची धनराशि को खर्च करने के लिए अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक दिनभर कार्यालय से बैंक तक का चक्कर काटते रहे। फाइलों में दस्तखत कराने के लिए डीएम कार्यालय से लेकर आवास तक अधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को लोक निर्माण विभाग ने करीब 15 करोड़ सड़कों के मरम्मत व नए निर्माण संबंधित, बेसिक शिक्षा में एक करोड़, ड्रेनेज खंड में 12 करोड़, समाज कल्याण विभाग ने 35 लाख सहित अन्य विभागों ने अंतिम दिन भुगतान कराया। कलक्ट्रेट स्थित ट्रेजरी कार्यालय में अधिकारी व कर्मचारी देयकों के भुगतान में जुटे रहे।


इन विभागों का हुआ भुगतान और वापस हुए रुपये
लोक निर्माण विभाग - 1.5 करोड़ के बिल का भुगतान सड़क आदि के मरम्मत, जबकि 80 लाख वापस हुए।
ड्रेनेज खंड - 12.5 करोड़ से तटबंध की मरम्मत से संबंधित बिल का भुगतान।
स्वास्थ्य विभाग - 1.5 करोड़ का भुगतान वेतन के मद में।
माध्यमिक शिक्षा - 2 करोड़ का भुगतान वेतन के लिए, जबकि एक करोड़ वापस।
कलक्ट्रेट - कई विभागो में वेतन व अन्य मद में 1.9 करोड़ का भुगतान।
बेसिक शिक्षा - वेतन व भवन निर्माण में 1.2 करोड़ का भुगतान व दो करोड़ वापस।
न्याय विभाग - पांच करोड़ का कई मदों में भुगतान।
समाज कल्याण - वेतन आदि मद में 35 लाख का भुगतान।
सिंचाई विभाग - 25 लाख का भुगतान वेतन व अन्य मद में।
अल्पसंख्यक विभाग - 1.2 करोड़ का वेतन मद में भुगतान।

शनिवार व रविवार को युद्धस्तर पर कार्य किया गया है। मार्च क्लोजिंग में विभिन्न विभागों के कई मदों में कुल 39 करोड़ का भुगतान किया गया। साथ ही 12 करोड़ रुपये वापस किए गए हैं।
- वैभव कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed