फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   36 thousand rupees recovered fine

Sant Kabir Nagar News: 36 हजार रुपये का वसूला गया जुर्माना

Sat, 17 Jun 2023 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 17 Jun 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
36 thousand rupees recovered fine
सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ शहर में अभियान चलाते ईओ श्री विनय कुमार मिश्रा, नायब तहसीलदार श्री
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के ईओ विनय कुमार मिश्रा, नायब तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता एवं गोला बाजार चौकी प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ शुक्रवार को संयुक्त रूप से सघन अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न बाजारों में चेकिंग की गई। बड़ी संख्या में प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद की गई। साथ ही 36 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

टीम ने नगर के पुरानी सब्जी मंडी, गोला बाजार उत्तरी एवं दक्षिणी, आजाद चौक आदि क्षेत्रों में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इससे दुकानदारों में अफरा-तफरी मची रही। इस दौरान दल ने नगर के विभिन्न बाजारों के दुकानों में चेकिंग की, इसमें फुटकर व थोक कारोबारी शामिल हैं। अभियान के दौरान भारी मात्रा में थर्माकोल के गिलास पत्तल, कटोरी, दोने एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक के गिलास व थैला बरामद किए गए। जिसमें कुल रुपये 36,000 का जुर्माना वसूला गया। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए भविष्य में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का कठोर निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

इस अभियान के दौरान नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के कर अधीक्षक आलोक श्रीवास्तव, कर निरीक्षक माधुरी भास्कर शाही, जिला कार्यक्रम प्रबंध8क पंकज द्विवेदी, जिला समन्वयक सन्नी गौतम, पंकज कुमार, उमेश चौधरी, गोरखनाथ यादव, राधेश्याम चौधरी, इमरान, अमजद खान, कुमार विशु, सर्वेश, महेंद्र प्रसाद, संदीप, बृजेश सिंह सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed