फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   35 thousand cheated from vegetable seller in the name of getting loan

Sant Kabir Nagar News: लोन दिलाने के नाम पर सब्जी विक्रेता से 35 हजार ठगे

Fri, 31 Jan 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 31 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
35 thousand cheated from vegetable seller in the name of getting loan
बेलहर। जनपद के बेलहरकला थाना क्षेत्र के गनवरिया में सब्जी विक्रेता से फोन पर लोन दिलाने के नाम पर 35 हजार रुपये ठग लिए गए। इस बात की जानकारी उसे तब हुई जब वह लोन का पैसा लेने के लिए बैंक में गया। मामले में पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मुकामी पुलिस को दी गई तहरीर में गनवरिया निवासी भोलेनाथ पुत्र विश्वनाथ ने बताया कि वह सब्जी की दुकान चलाता है। 27 जनवरी की दोपहर में उसके पास एक युवक आया। उसने कई तरह की बातें की और बाद में फोन पे के माध्यम से लोन दिलाने की बात करने लगा। उसने कहा कि मात्र एक दिन में ही उसका लोन पास हो जाएगा और पैसा सीधे खाते में आ जाएगा। वह उसके झांसे में आ गया और उसको आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा खाता नंबर और मोबाइल नंबर दे दिया।
विज्ञापन

इसके बाद वह यह कहकर चला गया कि कल शाम तक पैसा आ जाएगा। बृहस्पतिवार को जब वह बैंक जाकर पैसा निकालने का प्रयास करने लगा तो पता चला कि उसके खाते से 35 हजार रुपये कट हो गए हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष नंदू गौतम ने बताया कि इस मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। इसमें साइबर पुलिस का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed