फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   33 KVA cable burnt, power cut all night

Sant Kabir Nagar News: 33 केवीए का केबल जला, पूरी रात गुल हुई बिजली

Sun, 09 Jun 2024 10:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 09 Jun 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
33 KVA cable burnt, power cut all night
मेंहदावल। गर्मी में विद्युत फाल्ट के कारण बिजली भी दगा दे रही है। शनिवार रात मेंहदावल विद्युत सबस्टेशन पर 33 केवीए का केबल जल गया। इसके कारण नगर की 70,000 हजार आबादी अंधेरे में डूब गई। सुबह से बिजली विभाग मरम्मत में जुटा है, लेकिन शाम तक केबल सही नहीं हो सका था।
विज्ञापन


भीषण गर्मी में मेंहदावल नगर में विद्युत फाल्ट बढ़ गया है। शनिवार रात करीब 12 बजे अचानक बिजली गुल हो गई। पता चला कि 33 केवीए का केबल ब्लास्ट कर जल गया है। इसके कारण पूरे कस्बे की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह तक लोगों के इन्वर्टर जवाब दे गए। पानी की टंकी खाली हो गई। मोबाइल चार्ज के लिए लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

सुबह से अवर अभियंता मनोज श्रीवास्तव फाल्ट को ठीक कराने के लिए कर्मचारियों के साथ जुटे रहे लेकिन 11 बजे दिन तक रविवार को विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। इस दौरान गर्मी से लोग परेशान रहे। स्थानीय निवासी मनोज कसेरा, मनीष गौड, नन्हे लाल, मनोज कुमार, गुड्डू, पंकज जायसवाल आदि ने बताया कि शनिवार रात फाल्ट के कारण बिजली गुल होने से काफी परेशानी उठानी पड़ी। सबसे ज्यादा बच्चों को परेशानी हुई। रात भर सो नहीं सके। सुबह पानी की टंकी खाली हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि 33 केवीए फाल्ट के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। दुरुस्त कराया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed