{"_id":"63cec859e99de94b052c4897","slug":"32-people-donate-blood-khalilabad-news-gkp4652542119-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शिविर में 32 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शिविर में 32 लोगों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
खलीलाबाद सीएचसी में स्थित बल्ड बैंक में रक्तदान करते एवीबीपी के कार्यकर्ता।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
शिविर में 32 लोगों ने किया रक्तदान
- सुभाष चंद्र की जयंती पर अभाविप ने आयोजित किया रक्तदान शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोमवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद स्थित ब्लड बैंक में 32 लोगों ने रक्तदान किया।
विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता शशांक राय, सौरभ श्रीवास्तव, मारुति नंदन पाठक, कृपाचार्य पांडेय, अम्बेश कृष्ण पांडेय, आनंद प्रजापति आदि ने रक्तदान किया। प्रांत सहमंत्री माधवेंद्र तिवारी ने कहा कि देश के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस का त्याग एवं समर्पण प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है।
जिला संगठन मंत्री संदीप स्वरूप ने कहा कि विद्यार्थी परिषद देश, समाज एवं छात्रहितों के लिए निरंतर गतिमान रहने वाला संगठन है। खून के अभाव में समाज के किसी भी व्यक्ति की क्षति न हो इसके लिए अभाविप का रक्तदान करने का प्रयास रहता है।
विज्ञापन
प्रांत खेल गतिविधि संयोजक मारुति नंदन ने कहा कि एक निश्चित समयांतराल के बाद सभी को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर नगर मंत्री कृपाचार्य पांडेय, जिला सहसंयोजक अम्बेश कृष्ण पांडेय, आनंद प्रजापति, अरविंद चौधरी, विवेक चौधरी, राजीव राय, मानवेंद्र सिंह, शिवचंद प्रजापति, आकाश मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।