फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   32 corona positive found

दो स्वास्थ्यकर्मी समेत 32 कोरोना संक्रमित मिले

Wed, 19 Jan 2022 09:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 09:06 PM IST
विज्ञापन
32 corona positive found
दो स्वास्थ्यकर्मी समेत 32 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

- संक्रमितों को होम आइसोलेशन में भेजा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बुधवार को आई रिपोर्ट में जिले में दो स्वास्थ्यकर्मी समेत 32 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी को होम आइसोलेशन में भेजा गया है। इसके साथ ही 21 लोग स्वस्थ हुए हैं। अब जिले में एक्टिव केस की संख्या 177 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का पालन की अपील की है।

अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि जिले में 32 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें खलीलाबाद ब्लॉक के 14, बघौली ब्लॉक के तीन, हैंसर ब्लॉक के एक, सेमरियावां ब्लॉक के दो, बेलहर ब्लॉक के एक, नाथनगर ब्लॉक के तीन और अन्य जिले के आठ लोग शामिल हैं। इनमें सीएचसी खलीलाबाद और सीएचसी सेमरियावां पर तैनात एक-एक स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं। इन सभी को होम आइसोलेशन में भेजा गया है। इनकी निगरानी स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही है। इसके साथ ही बुधवार को 21 लोग स्वस्थ हुए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में एक्टिव केस की संख्या 177 है। अब तक दो साल में कुल 8,388 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। 8,113 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इसके साथ ही 98 लोगों की मौत हो चुकी है। 4,17,452 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। 444 लोगों की कोरोना रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने बताया कि लोग सामाजिक दूरी का पालन करें। इसके साथ ही बिना मास्क के घरों से न निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed