{"_id":"5c9fae26bdec22144c19317b","slug":"31553968678-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर दिन छात्रों के नामांकन का ऑनलाइन देना होगा ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर दिन छात्रों के नामांकन का ऑनलाइन देना होगा ब्योरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर दिन छात्रों के नामांकन का ऑनलाइन देना होगा ब्योरा
शासन ने एक अप्रैल से शुरू हो रहे नवीन सत्र के लिए लागू किया नियम
नामांकन के अलावा ड्रेस, जूता-मोजा, स्कूल बैग, आधार नामांकन की भी देनी होगी सूचना
संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूलों का नया सत्र एक अप्रैल से शुरू होगा। नए शैक्षणिक सत्र से नामांकित बच्चों का पूरा विवरण उसी दिन बेसिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर दर्ज कराया जाएगा। ब्लॉक स्तर से ही पूरी सूचना भेजनी होगी। इसके साथ ही ड्रेस, जूता मोजा, स्कूल बैग, आधार नामांकन की भी प्रतिदिन सूचना देनी होगी।
एक अप्रैल से परिषदीय स्कूलों में नया सत्र शुरू होगा। इसके लिए विद्यालयों में नामांकन का दौर चलेगा। जगह-जगह रैली व गोष्ठी कर लोगों को नामांकन के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही शिक्षक भी घर-घर जाकर लोगों को अपने पाल्यों के नामाकंन के लिए प्रोत्साहित करेंगे। प्रतिदिन स्कूलों में होने वाले छात्रों के नामांकन को ब्लॉक स्तर पर एकत्रित कर उसे खंड शिक्षा अधिकारी बेसिक शिक्षा परिषद की बेवसाइट पर अपलोड करेंगे। पोटल पर अपलोड की सूचना बीएसए देखेंगे पर उसमे कोई संसोधन नहीं कर सकेंगे। नामांकन की जांच भी होगी अगर गलत नामांकन रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी तो उस ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी पर कार्रवाई भी होगी। नामांकन के साथ ही ड्रेस, जूता-मोजा, स्कूल बैग वितरण और आधार नामांकन की भी सूचना अपलोड करनी होगी। अपर शिक्षा निदेशक बेसिक ललित प्रदीप ने हर हाल में एक अप्रैल से आदेश को सुनिश्चित कराए जाने का निर्देश दिया है। पोर्टल पर प्रतिदिन प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कक्षा एक से आठ तक सहायता प्राप्त स्कूलों की सूचना अलग अलग देने को कहा है। इसमे किसी प्रकार की कोताही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
पिछली संख्या जोड़ी जाएगी
सत्र के पहले दिन स्कूल में जितना नामांकन है उसे अगले दिन होने वाले नामांकन में जोड़कर डाटा भरा जाएगा। जैसे किसी विद्यालय में अगर एक अप्रैल को छात्र संख्या 50 है और तीन अप्रैल को संख्या 75 हो जा रही है तो छात्रों की संख्या तीन अप्रैल को 75 दर्ज की जाएगी। इस पर विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
बीईओ को दी जा चुकी है जानकारी : बीएसए
बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है कि एक अप्रैल से होने वाले नामाकंन की प्रतिदिन सूचना विभाग की बेवसाइट पर अपलोड कर दे। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। वे खुद इसकी मानीटरिंग करेंगे।