फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   कैंडिल मार्च निकाल कर शहीदो को दी श्रद्घाजंलि

कैंडिल मार्च निकाल कर शहीदो को दी श्रद्घाजंलि

Sat, 16 Feb 2019 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
कैंडिल मार्च निकाल कर शहीदो को दी श्रद्घाजंलि
दूसरे दिन भी दिखा आक्रोश, जलाया पाकिस्तान का पुतला
विज्ञापन

शहर में जगह-जगह लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे
शिक्षक संगठनों समेत अन्य कई संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। पुलवामा में आतंकी हमले की घटना से शनिवार को दूसरे दिन भी लोग आक्रोशित रहे। लोगों ने जगह-जगह पाकिस्तान का पुतला जलाया और नारेबाजी की। शहर में शिक्षक संगठन समेत कई संगठनों ने कैंडल मार्च निकाला और शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्घांजलि दी। जगह-जगह शोक सभा हुई।

शनिवार की सुबह से शहर के एक होटल में प्राइवेट चिकित्सकों ने श्रद्घांजलि सभा का आयोजन किया। इसमें शहीद सैनिकों को श्रद्घासुमन अर्पित किया। इसके बाद अंडरपास संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने दो मिनट तक मौन रहकर शहीदों को श्रद्घासुमन अर्पित किया। शोक जताने वालों में व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष बनार्जी लाल अग्रहरि, जिलाध्यक्ष पुष्कर चौधरी, श्रीधर अग्रहरि, गोलू वर्मा समेत अन्य शामिल रहे। प्राथमिक शिक्षक संघ और पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक एसोसिएशन समेत अनेक संगठनों ने जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में पाकिस्तान का पुतला जलाया और शहर में कैंछल मार्च निकाला। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ की अध्यक्ष अंबिका देवी यादव, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक गुप्त, विशिष्ट बीटीसी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अरविंद चौधरी, केसी सिंह, सुयेब अहमद, रामशरण यादव, विजय नाथ यादव, ओम प्रकाश यादव समेत अन्य मौजूद रहे। इसी तरह से एचआरपीजी कॉलेज के शिक्षको ने कॉलेज गेट के सामने पाकिस्तान का पुतला जलाया। दो मिनट तक मौन रहकर शहीदों को श्रद्घाजंलि दी। इस दौरान डॉ. डीएन पांडेय, डॉ. पूूर्णेश नारायण सिंह, डॉ. ब्रजेश त्रिपाठी, डॉ. अमरनाथ पांडेय, डॉ. शशिकांत, डॉ. कन्हैया, डॉ. अविनाश, नीरज त्रिपाठी, नवीन, आशुतोष, आकाश, अरविंद, मुकेश, विकाश, प्रदीप, अतुल उपाध्याय आदि मौजूद रहे। नवीन मंडी में शोक सभा का आयोजन हुआ। जहां पर कर्मचारियों ने शहीदों को श्रद्घासुमन अर्पित किया। शाम कई संगठनों ने कैंडल मार्च निकाला और अश्रुपूरित आंखों से शहीदों को श्रद्घांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed