{"_id":"5c548b44bdec22521331fe0b","slug":"31549044548-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेडमास्टर के निलंबन की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेडमास्टर के निलंबन की संस्तुति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडमास्टर के निलंबन की संस्तुति
संतकबीरनगर। खंड शिक्षाधिकारी खलीलाबाद ने शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय चकदही का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय पर अनियमितता मिलने पर प्रधानाध्यापिका के निलंबन की संस्तुति बीएसए से की है।
बीईओ प्रमोद कुमार तिवारी ने प्राथमिक विद्यालय चकदही प्रथम का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय का शैक्षिक स्वरूप काफी खराब था। कंपोजिट ग्रांट जैसे महत्वपूर्ण धनराशि के उपभोग के संबंध में बार-बार निर्देशों के बाद भी प्रधानाध्यापिका द्वारा विद्यालय में अवस्थापना संबंधित सामग्री, शिक्षण अधिगम सामग्री समेत अन्य योजनाए बिना विद्यालय प्रबंध समिति के बैठक किए ही कार्रवाई पूर्ण कर ली गई। विद्यालय पर एक भी सामग्री नहीं मिली इसके साथ ही स्टाक पंजिका भी नहीं थी। यह अत्यंत गंभीर विषय है। जो वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आता है। प्रधानाध्यापिका इंद्रकला यादव को निलंबित करने की संस्तुति बीएसए से की गई है।