{"_id":"5c192710bdec225700508468","slug":"31545152272-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं, बीमारी को दूर भगाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं, बीमारी को दूर भगाएं
Tue, 18 Dec 2018 10:27 PM IST
राकेश पांडेय
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Tue, 18 Dec 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक डॉ. आरएन मिश्रा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के तहत मंगलवार को कांशीराम शहरी कालोनी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें चार चिकित्सकों ने 160 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर सलाह दी। मरीजों को जरूरी दवाएं भी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दी गईं।
शिविर में आए डॉक्टर आरएन मिश्रा व डॉक्टर मुबारक अली ने मरीजों की जांच कर उन्हें भोजन, व्यायाम और स्वच्छता का विशेष ख्याल रखने की सलाह दी। एडिशनल सीएमओ डॉक्टर कपिल मुनी मिश्रा ने कहा कि लोगों में स्वास्थ्य जागरूकता का अभाव है। लोग अस्पताल तब आते हैं जब वे किसी गंभीर बीमारी का शिकार हो जाते हैं। अगर वे नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य की जांच कराते रहें तो कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। स्वास्थ्य शिविर दोपहर दो बजे समाप्त हुआ। इस दौरान फर्मासिस्ट मनोज कुमार मिश्र, स्टाफ नर्स सुष्मिता पांडेय, संजू चौरसिया, आशा संगीता व पूनम, चंद्रावती, रविंद्र यादव समेत कई लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर लोगों ने अपराजिता अभियान के संकल्प पत्र भी भरे।
स्वच्छता का विशेष ख्याल रखें महिलाएं : डॉ. सोनी
स्वास्थ्य शिविर में महिला रोगों की चिकित्सक सोनी सिंह ने कहा कि महिलाओं पर खुद के अलावा अपने बच्चों व परिवार के सभी सदस्यों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी है। इसलिए वे खुद का भी ख्याल रखें। उन्होंने कहा कि माहवारी महिलाओं की एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है, इस विषय पर संकोच की बजाय स्वच्छता व स्वास्थ्य पर ध्यान दें। उन्होंने महिलाओं को अपने भोजन, बच्चों के नियमित टीकाकरण कराने की सलाह दी।
विज्ञापन
शिविर में आए लोगों की प्रतिक्रिया
कांशीराम कॉलोनी में इस तरह का आयोजन बेहद फायदेमंद रहा। यहां जांच के साथ-साथ जरूरी दवाइयां भी दी गईं। इसके अलावा डॉक्टरों ने नियमित दिनचर्या के लिए कई जरूरी सुझाव भी दिए। ऐसे आयोजन से दलित बस्ती में रहने वाले लोगों को बहुत फायदा होगा।
- रामगुलाब, कांशीराम कॉलोनी
सरकार की तरफ से बनाई गई इस कॉलोनी पर सरकारी विभागों का ध्यान नहीं है। यहां तमाम लोग स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे हैं। अमर उजाला की तरफ से आयोजित इस शिविर में सबसे अधिक फायदा बुजुर्गों व महिलाओं को मिला। तमाम जरूरी जानकारी मिली।
- परवेज आलम, कांशीराम कॉलोनी
यहां आईं महिला डॉक्टर ने बहू-बेटियों की देखभाल के विषय में बहुत अच्छी जानकारी दी। वे अपने घर की महिलाओं को इसके विषय में बताएंगी। गरीबों की इस कॉलोनी में इस तरह के कार्यक्रम से बहुत फायदा हुआ है। यहां जांच के साथ-साथ दवाई भी मिली है।
- चांदमती, कांशीराम कॉलोनी
जानकारी के अभाव में महिलाओं को पहले बहुत सी तकलीफों का सामना करना पड़ता था। अब शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर महिलाएं जागरूक हो रही हैं। स्वास्थ्य शिविर के आयोजन से हमको कई जरूरी जानकारी मिली है। मुहल्ले की सफाई भी हो गई।
- उर्मिला, कांशीराम कॉलोनी