{"_id":"5bfc3180bdec22413d18f0b2","slug":"31543254400-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमवापुर पठान का एएनएम सेंटर बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमवापुर पठान का एएनएम सेंटर बदहाल
Updated Mon, 26 Nov 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
doctor
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेलहर (संतकबीरनगर)। क्षेत्र के रमवापुर पठान में बना एएनएम केंद्र बदहाल हो चुका है। मरम्मत के अभाव में भवन भी जर्जर हो चुका है। इसके चलते क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने एएनएम केंद्र भवन के मरम्मत की मांग की है।
क्षेत्र पंचायत सदस्य अली हुसेन चौधरी, हरिशचंद यादव, हरिप्रसाद, गोविंद चौधरी, वीरेंद्र, धर्मेंद्र, भूल्लूर, लक्ष्मी, राम जगत, पप्पू, राम ललित, जीते, संपत आदि का कहना है कि रमवापुर पठान में बना एएनएम केंद्र भवन स्वास्थ्य विभाग के लापरवाही के कारण जर्जर हो गया है। ग्रामीणों का कहना था कि एएनएम केंद्र जब खुला था तब ग्रामीणों को बहुत सुविधा मिल रही थी। यहां पहले प्रसूताओं की डिलेवरी होती थी पर धीरे धीरे यह भी बंद हो गई। एएनएम सेंटर पर डिलेवरी न होने के चलते लोगों को मेंहदावल, दुधारा या फिर जिला मुख्यालय पर जाना पड़ता है। लोगों ने एएनएम सेंटर के मरम्मत और यहां प्रसूताओं को डिलेवरी की सुविधा प्रदान करने की मांग की है। चिकित्साधिकारी बेलहर डॉक्टर राजेश कुमार चौधरी का कहना है कि एएनएम सेंटर की बदहाली की जानकारी विभाग को दे दी गई है। इसके साथ ही इसके जीर्णोद्धार के लिए धन की मांग की गई है। धन उपलब्ध होते ही मरम्मत और निर्माण कार्य जल्द ही शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन