{"_id":"5bf060e6bdec2269407f068b","slug":"31542480102-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक पात्रता परीक्षा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक पात्रता परीक्षा आज
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के 10 केंद्रों पर आज होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा
फोटो है
दो पॉलियों में 9688 परीक्षार्थी होंगे शामिल
हर केंद्रों पर लगाई गई मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी
प्रत्येक परीक्षा केेंद्रों की होगी वीडियोग्राफी
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। शिक्षक पात्रता परीक्षा 18 नवंबर को शहर के 10 केंद्रों पर होगी। परीक्षा में दो पॉलियों में 9688 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हर परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
परीक्षा के लिए नामित सदस्य डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने बताया कि प्रथम पॉली की प्राथमिक वर्ग की परीक्षा में 6248 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें परीक्षा केंद्र ब्लूमिंग बड्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल पर एक हजार, एचआर इंटर कॉलेज में एक हजार, एचआरपीजी कॉलेज में एक हजार, कूड़ी लाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर में 148, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में 500, पीबी बालिका इंटर कॉलेज में 500, संतकबीर आचार्य रामबिलास इंटर कॉलेज मगहर में 500, सेंट थामस इंटर कॉलेज नेदुला में 600 और सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी में 500 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। दूसरी पॉली में उच्च प्राथमिक के कुल 3440 परीक्षार्थी हैं। इसमें से एचआरपीजी कॉलेज व एचआर इंटर कॉलेज में एक-एक हजार, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज व नेहरू कृषक इंटर कॉलेज में पांच-पांच सौ, पीबी बालिका इंटर कॉलेज में 440 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी हो चुकी है।
बंद रहेंगी फोटो कॉपी की दुकानें
डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के अलग-बगल फोटो कॉपी की दुकानें बंद रहेंगी। परीक्षार्थी प्रवेश पत्र व पेन व पेंसिल के अलावा अन्य कुछ भी नहीं लाएंगे। मोबाइल लाना प्रतिबंध है। डीएम ने बताया कि परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले केंद्र पर पहुंच जाएं। उस दौरान गेट खोला जाएगा और केंद्र के अंदर प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था नोटिस बोर्ड पर चस्पा रहेगी।